Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीट आंदोलन के नेता अभिजीत दीपके की मां का बयान, बेटे ने सच की लड़ाई जीती, हमें उस पर गर्व है

Abhijit Deepke NEET Protest: नीट पेपर लीक आंदोलन को लीड करने वाले अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने जताई खुशी। कहा- धमकियों के बाद भी बेटे ने सिस्टम से टकराकर सच की लड़ाई जीती।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 26, 2026 | 01:07 PM

भिजीत दीपके (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Abhijit Dipke CJP NEET Protest Success Reaction: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा है। इस पूरे आंदोलन को लीड करने वाले अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने शनिवार को कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि अब स्टूडेंट्स आजाद हैं।

लोग मुझसे कह रहे थे कि अभिजीत ने बहुत अच्छा काम किया। हालांकि जब उस पर हमला किया गया और थप्पड़ मारा गया तो हम लोग बहुत डर गए थे। जब से यह आंदोलन शुरू हुआ इन सबकी वजह से मैं कई रात सो नहीं पाई। लेकिन आज दीपके ने छोटी उम्र में बड़ा काम कर दिखाया है। हम सभी को उस पर गर्व है। दीपके के पिता ने कहा कि हमारा परिवार, पॉलिटिक्स और आंदोलन से बहुत दूर था।

अभिजीत की मां अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं

ऐसे में दीपके के आंदोलन के बाद जब सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट के अलावा हमें मारने की धमकी आने लगी तो हम लोग डर गए थे।
लेकिन अब हमारे बेटे ने छात्रों के भविष्य व सुरक्षा को लेकर बड़ा काम कर दिखाया है। अनीता दीपके ने बताया कि 7 जून से उनके घर का माहौल पूरी तरह बदल गया था।
वे सुबह 3-4 बजे तक जागती रहती थी।

सम्बंधित ख़बरें

हमारी पुलिस दिल्ली जैसी नहीं है… अभिनंदन मोर्चे के दौरान राज ठाकरे ने की महाराष्ट्र पुलिस की जमकर तारीफ

पुणे में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ढोल-ताशों संग मनी खुशी, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

गढ़चिरोली पुलिस का एक्शन: नक्सलियों के नाम पर खौफ पैदा कर रहे थे आरोपी, छत्तीसगढ़ कनेक्शन का खुलासा

शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी! पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें:- मुंबई के विकास को मिलेगी रफ्तार, बीएमसी जुटाएगी 9,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड; देश का सबसे बड़ा नगर निगम बॉन्ड

भूख-प्यास पूरी तरह खत्म हो चुकी थी और किसी काम में मन नहीं लग रहा था। उन्होंने गर्व से कहा कि उनका बेटा अभी उम्र में बहुत छोटा है, उसने इतने बड़े सिस्टम से टकराकर सच की लड़ाई जीती है। दीपके की मां भावुक हो गई।

छात्रों के भविष्य की लड़ाई पर जताया गर्व

अनीता दीपके ने कहा कि उनका बेटा उम्र में भले ही छोटा हो, लेकिन उसने बड़े स्तर पर छात्रों के हितों की आवाज उठाई। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि सच और छात्रों के भविष्य के लिए लड़ी गई इस लड़ाई ने पूरे परिवार को गर्व महसूस कराया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्रों के हितों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Cjp leader abhijit dipke mother anita dipke statement neet protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 07:22 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • NEET Paper Leak
  • Protestors

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.