Mumbai News: महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा बदलाव, 22 पुलिस अफसरों के तबादले, मुंबई को मिले 3 नए अधिकारी

महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव करते हुए गुरुवार को 22 पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दर्जे के अधिकारियों के तबादले किए। यह आदेश पूरे राज्य में लागू होंगे और इसके तहत मुंबई को 3 नए पुलिस उपायुक्त मिले हैं।
महाराष्ट्र पुलिस
महाराष्ट्र पुलिस (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव करते हुए गुरुवार को 22 पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दर्जे के अधिकारियों के तबादले किए। यह आदेश पूरे राज्य में लागू होंगे और इसके तहत मुंबई को 3 नए पुलिस उपायुक्त मिले हैं। गृह विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार, ये परिवर्तन प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

मुंबई में जिन तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति हुई है, वे हैं – राकेश ओला, राजतिलक रोशन और समीर शेख। ये अधिकारी पहले राज्य के अन्य हिस्सों में डीसीपी या समकक्ष पदों पर कार्यरत थे और अब उन्हें मुंबई जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील शहर में तैनात किया गया है। मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के विशेष कृती दल के उपायुक्त मंगेश शिंदे का तबादला नागपुर लोहमार्ग पुलिस विभाग में किया गया है। अब उनकी जिम्मेदारी नागपुर रेलवे क्षेत्र की होगी, जो राज्य का प्रमुख यातायात केंद्र है।

कई वरिष्ठ अधिकारियों के भी स्थानांतरण

इसके अलावा, राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। संजय वाय. जाधव का भी तबादला किया गया है, लेकिन उनकी नई तैनाती के संबंध में गृह विभाग की ओर से अलग आदेश जारी किए जाएंगे।

यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने की उम्मीद जगाता है। इस तरह के बदलाव आमतौर पर प्रशासनिक मजबूती, जवाबदेही और कार्यक्षमता बढ़ाने के प्रयास माने जाते हैं। आने वाले समय में यह देखना रोचक होगा कि ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को किस तरह से मजबूत बनाते हैं।

इनके नाम हैं शामिल:

सोमनाथ घार्गे (पुलिस अधीक्षक, अहिल्यानगर)

आंचल दलाल (पुलिस अधीक्षक, रायगढ़)

महेंद्र पंडित (पुलिस उपायुक्त, ठाणे शहर)

योगेश गुप्ता (पुलिस अधीक्षक, कोल्हापुर)

बच्चन सिंह (समादेशक, राज्य राखीव पुलिस बल, नागपुर)

अर्चित चांडक (पुलिस अधीक्षक, अकोला)

बालासाहेब पाटील (पुलिस अधीक्षक, नाशिक ग्रामीण)

यतीश देशमुख (पुलिस अधीक्षक, पालघर)

सौरभ अग्रवाल (पुलिस अधीक्षक, सीआइडी पुणे)

मोहन दहिकर (पुलिस अधीक्षक, सिंधुदुर्ग)

विश्व पानसरे (समादेशक, राज्य राखीव पुलिस दल, अमरावती)

निलेश तांबे (पुलिस अधीक्षक, बुलढाणा)

तुषार दोषी (पुलिस अधीक्षक, सातारा)

सोमय मुंडे (पुलिस उपायुक्त परिमंडल-1, छत्रपती संभाजीनगर)

जयंत मीना (पुलिस अधीक्षक, लातूर)

नितीन बगाटे (पुलिस अधीक्षक, रत्नागिरी)

रितु खोकर (पुलिस अधीक्षक, धाराशिव)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com