- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Cet Exam Centre In Maharashtra Education Minister Chandrakant Patil Announced
अब CET की परीक्षा देने नहीं जाना होगा बाहर, महाराष्ट्र में ही मिलेगा सेंटर, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
- Written By: प्रिया जैस
CET Exam: महाराष्ट्र के विद्यार्थियों को अब सीईटी की परीक्षा देने राज्य से बाहर नहीं जाना होगा। सीईटी की परीक्षाओं के लिए महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बड़ी घोषणा की है।

सीईटी परीक्षा पर एक्शन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। परिक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को ऐलान करते हुए कहा कि अगले शैक्षणिक वर्ष से महाराष्ट्र में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET) केवल राज्य के परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा में होने वाली धांधलियों को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया।
चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि इसी के साथ किसी संस्थान के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीईटी देने वाले राज्य के बाहर के लोगों को महाराष्ट्र में स्थित परीक्षा केंद्र आना होगा। मंत्री द्वारा यह घोषणा महाराष्ट्र के बाहर कुछ परीक्षा केंद्रों में अनियमितता के आरोप लगने के बाद की गई है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘सीईटी में पारदर्शिता बनाए रखने और गड़बड़ी को रोकने के लिए राज्य सरकार ने अगले वर्ष से परीक्षा केंद्र महाराष्ट्र के भीतर ही रखने का फैसला किया है।”
विश्वसनीयता को करता है कमजोर
मंत्री हाल में हुए एक मामले का जिक्र कर रहे थे जिसमें बिहार के पटना में एक ही परीक्षा केंद्र से चार उम्मीदवारों ने पांच वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए महाराष्ट्र सीईटी में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। इस मामले की जांच अब राज्य अपराध जांच विभाग (CID) कर रहा है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ‘‘ऐसी घटनाएं गंभीर संदेह पैदा करती हैं और परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता को कमजोर करती हैं। लेकिन केवल महाराष्ट्र में ही सीईटी आयोजित करके हम बेहतर निगरानी सुनिश्चित कर सकते हैं और संगठित कदाचार के जोखिम को कम कर सकते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में बोगस बीज-खाद बिक्री पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
नासिक MLC चुनाव: निर्विरोध जीत की उम्मीद खत्म, नामांकन वापसी के बाद अब नरेंद्र दराडे के लिए बढ़ी मुश्किलें
खरीफ सीजन से पहले किसानों पर महंगाई की मार, खाद-बीज और कीटनाशकों के दामों में भारी बढ़ोतरी
गर्मी से बेहाल नागपुर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का संकेत; 10 जून से राहत संभव
‘…जनता जो चाहेगी, वही होगा’, मनसे-यूबीटी गठबंधन को लेकर उद्धव का बड़ा बयान, जल्द होगा ऐलान
दिल्ली से तीन लोग गिरफ्तार
मुंबई की अपराध शाखा ने इससे पहले एक प्रवेश गिरोह का पर्दाफाश कर उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। इस गिरोह ने कथित तौर पर छात्रों से सीईटी परीक्षा में उनके अंक बढ़ाने का वादा कर उन्हें झांसा देकर पैसे ऐंठे थे। अपराध शाखा ने इस सिलसिले में दिल्ली से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि महाराष्ट्र में होने वाली पेशेवर पाठ्यक्रमों के लिए हर साल 10 लाख से भी ज्यादा अभ्यार्थी सीईटी परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाते हैं। इनमें से 25,000 से ज्यादा विद्यार्थी महाराष्ट्र के बाहर के केंद्रों का चयन करते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Cet exam centre in maharashtra education minister chandrakant patil announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में बोगस बीज-खाद बिक्री पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
Jun 09, 2026 | 09:11 AMनासिक MLC चुनाव: निर्विरोध जीत की उम्मीद खत्म, नामांकन वापसी के बाद अब नरेंद्र दराडे के लिए बढ़ी मुश्किलें
Jun 09, 2026 | 09:10 AMPeriods Care Tips: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है दर्द और संक्रमण का खतरा
Jun 09, 2026 | 09:08 AMखरीफ सीजन से पहले किसानों पर महंगाई की मार, खाद-बीज और कीटनाशकों के दामों में भारी बढ़ोतरी
Jun 09, 2026 | 08:58 AMPoK Protests: रावलकोट में पाकिस्तानी रेंजर्स और प्रदर्शनकारियों में झड़प, गोलीबारी में 27 की मौत
Jun 09, 2026 | 09:03 AMएयरपोर्ट की तरह हाइटेक होंगे भारत के लैंड पोर्ट्स, अमित शाह आज लॉन्च करेंगे लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम
Jun 09, 2026 | 09:01 AMगर्मी से बेहाल नागपुर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का संकेत; 10 जून से राहत संभव
Jun 09, 2026 | 08:56 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM










