मध्य रेलवे की बड़ी घोषणा, प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमत 50 रुपये से घटाकर की 10 रुपये

Platform Ticket
File Pic
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मध्य रेलवे (Central Railway) ने सीएसएमटी, दादर, एलटीटी, ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों (Platform ticket) की कीमत 50 रुपये से घटाकर 10 रुपये करने की घोषणा की है। बता दें कि कोविड प्रतिबंधों में ढील दी गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1463547688071229450

मध्य रेलवे ने त्योहारों को मद्देनजर कई बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में बड़ा दिया था। त्योहारों की वजह से रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी। जिसकी वजह से उन्हें छोड़ने के लिए उनके कई साथी स्टेशन पहुंच रहे थे। इन्ही हालातों को काबू में पाने के लिए मध्य रेलवे ने मुंबई मंडल के आने वाले कई रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें बढ़ा दी थी। 

बता दें कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, पनवेल रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बढाकर 50 रुपये किया गया था। जिन्हे रेलवे ने फिरसे काम कर दिया है । 

Navbharat Live
navbharatlive.com