मुंबई लोकल-एक्सप्रेस पर असर: पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 7 दिन का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित

Central Railway Mega Block: पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु मध्य रेलवे ने 22 से 29 नवंबर तक सात दिन का विशेष नाइट ब्लॉक लिया है, जिससे कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी।
Impact on Mumbai local and express trains
मुंबई रेलवेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 22 से 29 नवंबर तक रात 1:50 से सुबह 4:05 बजे तक ब्लॉक।

  • कर्जत और दिवा-वसई-रोहा-पनवेल रेलखंड पर असर।

  • कई एक्सप्रेस ट्रेनें रास्ते में 10 मिनट से 2 घंटे तक रोकी जाएंगी।

  • सोलापुर-एलटीटी एक्सप्रेस का बदला जाएगा मार्ग।

Panvel Kalamboli Mega Block Updates: पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य को गति देने के लिए मध्य रेलवे ने सात दिनों तक विशेष पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।

यह ब्लॉक 22 से 29 नवंबर तक प्रतिदिन रात 1:50 बजे से सुबह 4:05 बजे तक रहेगा। इसके चलते कर्जत मार्ग के अलावा दिवा-वसई-रोहा-पनवेल रेलखंड पर भी यातायात प्रभावित होगा। इस दौरान कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।

कर्जत और पनवेल रेलखंड पर होगा काम

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के अनुसार, ब्लॉक के दौरान कर्जत अप और डाउन लाइन, दिवा-वसई-रोहा-पनवेल रेलखंड और पनवेल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव होगा, जबकि कुछ को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।

22 और 23 नवंबर की मध्यरात्रि इन ट्रेनों पर असर

22 और 23 नवंबर की मध्यरात्रि ट्रेन नंबर 22193 दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस को पोयंजे में 45 मिनट, 12134 मंगलुरु-सीएसएमटी एक्सप्रेस को आपटा में एक घंटे और 20112 कोकण कन्या एक्सप्रेस को सोमटणे में 10 मिनट रोका जाएगा।

Impact on Mumbai local and express trains
गेटवे ऑफ इंडिया पर ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026: 26/11 शहीदों को नमन, CM फडणवीस ने लिया सद्गुरु का इंटरव्यू

23 और 24 नवंबर को दो घंटे तक रुकेगी ट्रेन

23 और 24 नवंबर की मध्यरात्रि ट्रेन नंबर 22114 तिरुवनंतपुरम-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को आपटा में दो घंटे तक रोका जाएगा। वहीं, ट्रेन नंबर 12134 को जीते में एक घंटे और 20112 कोकण कन्या एक्सप्रेस को सोमटणे में 10 मिनट का ठहराव दिया जाएगा। इसके अलावा 11099 एलटीटी-मडगांव एक्सप्रेस 24 नवंबर को सुबह 4 बजे रवाना होगी।

24 और 25 नवंबर को भी बदलेगा परिचालन

24 और 25 नवंबर की मध्यरात्रि ट्रेन नंबर 22149 एर्नाकुलम-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस को आपटा में दो घंटे, 12134 मंगलुरु-सीएसएमटी एक्सप्रेस को जीते में एक घंटे और 20112 कोकण कन्या एक्सप्रेस को सोमटणे में 10 मिनट रोका जाएगा।

Impact on Mumbai local and express trains
मुंबई एयरपोर्ट T2 के पास मस्जिद को MMRDA ने बताया अवैध, हटाने का नोटिस जारी; MIAL को दिया आदेश

सोलापुर-एलटीटी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

ट्रेन नंबर 11304 सोलापुर-एलटीटी एक्सप्रेस कर्जत-कल्याण-ठाणे मार्ग से चलाई जाएगी। इस ट्रेन को कल्याण स्टेशन पर ठहराव भी दिया जाएगा। 25 से 29 नवंबर के बीच ट्रेनों में होने वाले बदलावों की विस्तृत जानकारी रेलवे बाद में जारी करेगा।

यात्रियों से रेलवे की अपील

कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा होने के बाद ट्रेनों के रखरखाव की सुविधाएं बेहतर होंगी। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी लेने की अपील की है।