मुंबई के चेंबूर में छह बिल्लियों की हत्या, RCF पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Chembur Cat Killing Case: चेंबूर में बिल्लियों की नृशंस हत्या के मामले में आरसीएफ पुलिस ने आरोपी शिवा जोशी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
Six cats killed in Mumbai's Chembur; RCF police arrest the accused
चेंबूर आवारा बिल्ली, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai Animal Cruelty: चेंबूर के पांजरापोल स्थित शनि मंदिर के पास आवारा बिल्लियों की नृशंस हत्या के मामले में आरसीएफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद क्षेत्र के पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश फैल गया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है।

छह बिल्लियों के शव मिलने से मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले मुंबई शहर इलाके में छह बिल्लियों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए थे।

3 सितंबर को चार बिल्लियां मृत अवस्था में मिली थीं, जबकि 5 सितंबर को दो और बिल्लियों के शव मिले। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों में चिंता और आक्रोश बढ़ गया था।

Six cats killed in Mumbai's Chembur; RCF police arrest the accused
दहिसर-भाईंदर लिंक रोड का निर्माण तेज, 60 फाइल और 4 पियर तैयार, दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

53 वर्षीय शिकायतकर्ता रुबीना पठान की शिकायत पर आरसीएफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण सबूतों की जांच की।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूला

जांच के दौरान पुलिस ने 40 वर्षीय शिवा जोशी को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। हालांकि, मामले की वास्तविक परिस्थितियों और हत्या के कारणों को लेकर आगे की जांच जारी है।

पुलिस रिमांड में लेकर जांच जारी

मुंबई पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, घटना से जुड़े अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और महत्वपूर्ण सबूतों को जब्त किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में आरोपी की भूमिका किस प्रकार रही और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल था।

आरसीएफ पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों और पशु प्रेमियों को मामले में न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com