Operation Sindoor: चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम रखने की मिली धमकी, अलर्ट
चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि, अज्ञात फोन के जरिए फ्लाइट में बम रखने की बात कही गई है।
- Written By: दीपिका पाल
इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी (सौ. सोशल मीडिया)
Operation Sindoor: पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेरते हुए जहां पर भारतीय सेना ने 9 आतंकी अड्डों को तोड़ा है वहीं ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत के हिस्से में खुशखबरी आई है। खुशी के बीच एक खबर सामने आई है जहां पर चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि, अज्ञात फोन के जरिए फ्लाइट में बम रखने की बात कही गई है।
सहारा एयरपोर्ट की हॉटलाइन पर मिली धमकी
आपको बताते चलें कि, सहारा एयरपोर्ट की हॉटलाइन पर एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ से मुंबई आने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम रखा गया है।इसके बाद फ्लाइट को देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। हालांकि, अब तक फ्लाइट में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
15 दिन बाद लिया पहलगाम का हमला
आपको बताते चलें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी तो वहीं पर इस हमले से देश में आक्रोश का माहौल पसर गया था। इसके बाद आज 7 मई को पहलगाम हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान की कमर भारत ने तोड़ दी है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
TRAI Call Rules: 1600 और 140 सीरीज से आ रही फोन कॉल्स पर ट्राई ने दी बड़ी जानकारी, जानिए अहम नियम
72 घंटे का वो ऑपरेशन सिंदूर! जब राजनाथ सिंह ने खुद मॉनिटर की थी पाकिस्तान के आतंकी कैंपों की तबाही- PHOTOS
नागपुर-मुंबई हवाई सेवा पर भारी बारिश का ब्रेक; 3 उड़ानें रद्द, घंटों फंसे रहने के बाद विधायकों ने टाली यात्रा
इस ऑपरेशन में तीनों सेनाओं की भागीदारी रही। 2019 के बालाकोट हमले के बाद साल 2025 में भारत द्वारा किया गया सबसे बड़ा सीमा पार सटीक हमला है। मंगलवार रात करीब 1:44 बजे भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने अपनी बौखलाहट दूर करने के लिए जम्मू-कश्मीर में निंयत्रण रेखा पर रातभर गोलीबारी की है।
