BMC की 'तिजोरी' पर बीजेपी का कब्जा! प्रभाकर शिंदे बनेंगे स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन, शिवसेना को मिली ये कमान

BMC की सबसे शक्तिशाली 'स्थायी समिति' की कमान अब बीजेपी के प्रभाकर शिंदे संभालेंगे। बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के बीच समितियों के बंटवारे के साथ ही मुंबई महानगरपालिका में सत्ता समीकरण साफ हो गए हैं।
BMC Standing Committee Chairman Election
प्रभाकर शिंदे व राजश्री शिरवाड़कर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

BMC Standing Committee Chairman Election: देश की सबसे अमीर मुंबई महानगरपालिका की तिजोरी कही जाने वाली स्थायी समिति पर बीजेपी का कब्जा होगा। पार्टी के वरिष्ठ नगरसेवक प्रभाकर शिंदे बीएमसी स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन होंगे। इसी तरह बीजेपी की ही राजश्री शिरवाडकर एजुकेशन कमेटी की अध्यक्ष होगी। स्टैंडिंग एवं एजुकेशन समिति के अलावा सुधार एवं बेस्ट समितियों का अध्यक्ष पद शिवसेना को दिया गया है। शिवसेना शिंदे गुट की संध्या दोशी को सुधार समिति एवं बेस्ट समिति के अध्यक्ष पद के लिए शिवसेना के तृष्णा विश्वासराव के नामों की घोषणा हो गई है।

प्रभाकर शिंदे व राजश्री शिरवाड़कर ने भरा नामांकन

स्थायी एवं शिक्षा समिति के लिए प्रभाकर शिंदे एवं राजश्री शिरवाड़कर ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। स्थायी समिति को मनपा की तिजोरी कहा जाता है। लगभग 70 हजार करोड़ के बजट वाली मुंबई मनपा की सभी विकास योजनाओं पर स्थायी समिति की मुहर लगती है। बीएमसी के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव निर्विरोध होने के बाद स्टैंडिंग समेत प्रमुख समितियों के अध्यक्ष को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। मुंबई मनपा की चार प्रमुख कमेटियों में स्टैंडिंग, एजुकेशन, BEST और इम्प्रूवमेंट कमेटियों का अध्यक्ष पद बीजेपी शिवसेना ने आधा आधा बांट लिया है। इन समितियों के सदस्यों की घोषणा पहले ही हो गई है।

20 फरवरी को चुनाव

एजुकेशन और स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन के पदों के लिए चुनाव 20 फरवरी को होंगे। BEST और सुधार कमेटी के लिए चुनाव 23 फरवरी को होंगे। बीएमसी में बीजेपी शिवसेना महायुती को बहुमत होने से इन सभी उम्मीदवारों का चुना जाना तय है।

स्टैंडिंग में कुल 26 मेम्बर

बीएमसी की स्टैंडिंग कमेटी में कुल 26 सदस्य हैं। मुंबई महानगरपालिका में BJP की मेजोरिटी है, इसलिए BJP सबसे ज्यादा दस सदस्यों को स्टैंडिंग कमेटी में भेज पाई है। इन सदस्यों में मकरंद नार्वेकर, प्रकाश दरेकर और प्रभाकर शिंदे अनुभवी कॉर्पोरेटर थे। प्रभाकर शिंदे का नाम भी सबसे आगे था और BJP ने शिंदे का नाम कन्फर्म कर दिया है। BJP से गुट नेता गणेश खनकर, राखी जाधव, हरीश भांडिरगे, शिवकुमार झा, शीतल गंभीर, प्रीति साटम, तेजिंदर तिवाना को भी स्टैंडिंग कमेटी में मौका दिया है। यह पढ़ें:- अजित पवार विमान हादसा: रोहित पवार का सनसनीखेज दावा, ‘नशेड़ी’ पायलट और ईंधन के खेल से हुआ बड़ा धमाका?

राजश्री शिरवाडकर को मिला मौका

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमेटी में 22 मेंबर हैं, जिनमें से चार मेंबर नॉमिनेटेड हैं। इस कमेटी में बीजेपी के 11 मेंबर हैं। BJP ने राजश्री शिरवाडकर, स्वप्ना म्हात्रे, सुषम सावंत, शिवानंद शेट्टी, योगिता कोली, डॉ. नील सोमैया, रोहन राठौड़, श्रीकला पिल्लई, विक्रम राजपूत, निखिल किशोर व्यास और योजना ठोकले को भेजा है। शिरवाडकर का नाम भी मेयर पद की रेस में था। हालांकि उन्हें शिक्षा समिति का अध्यक्ष बनाकर मौका दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com