मुंबई के रिगल जंक्शन का होगा कायापलट, 45 करोड़ से बनेगा पहला ओपन-एयर आर्ट म्यूजियम

Mumbai BMC News: बीएमसी ने दक्षिण मुंबई के रिगल जंक्शन के पुनर्विकास और सुंदरीकरण के लिए 45 करोड़ की निविदा जारी की। यहां मुंबई का पहला ओपन-एयर आर्ट म्यूजियम बनेगा।
BMC floats a ₹45 crore tender for the beautification of South Mumbai's Regal Junction, which will feature the city's first open-air art museum.
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai BMC Colaba Regal Junction Redevelopment: दक्षिण मुंबई में पर्यटन को बढ़ावा देने और कोलाबा क्षेत्र का कायापलट करने के लिए बीएमसी ने रिगल जंक्शन के सुधार और सुंदरीकरण के लिए 45 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है। इस परियोजना के तहत रिगल जंक्शन का आधुनिक तरीके से पुनर्विकास किया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र में मुंबई का पहला ओपन-एयर कला संग्रहालय भी बनाया जाएगा, बीएमसी के सड़क विभाग ने 22 जुलाई 2026 को इस काम की निविदा जारी की है।

निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 है। परियोजना के तहत रिगल जंक्शन का पुनर्विकास, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक आइलैंड और डिवाइडर का नवीनीकरण, बेसाल्ट और ग्रेनाइट कोबलस्टोन बिछाने, विक्रांत स्मारक का पुनर्स्थापन, हेरिटेज शैली के लैंप पोस्ट और कैंटिलीवर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम किया जाएगा।

इसके अलावा, क्षेत्र में मौजूद पेड़ों का पुनर्रोपण किया जाएगा और नए पौधे लगाकर हरियाली भी बढ़ाई जाएगी। इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा नगरसेवक मकरंद नार्वेकर ने कहा कि रिगल जंक्शन का विकास काला

ऐरोली में तोडू कार्रवाई

27 से घटाकर 9 की जाएगी ट्रैफिक सिग्नल की संख्या

वर्तमान में रिगल क्षेत्र में 27 ट्रैफिक सिग्नल हैं। परियोजना पूरी होने के बाद इनकी संख्या घटाकर 9 कर दी जाएगी। इसके अलावा, रिंगल से गेटवे ऑफ इंडिया तक एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे यातायात को अधिक सुचारू और बाधारहित बनाने में मदद मिलेगी।

भविष्य में रिगल क्षेत्र में भूमिगत पार्किंग बनाने की भी योजना है। इस बीच, इसी महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने काला घोड़ा क्षेत्र के सुंदरीकरण प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत शहर के पहले पैदल यात्री क्षेत्र का उ‌द्घाटन किया था। रिगल जंक्शन का विकास उसी व्यापक पैदल यात्रीकरण योजना का अगला महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com