-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Elections Mumbai 227 Wards Final Notification
BMC चुनाव 2025: मुंबई के 227 वार्डों में चुने जाएंगे पार्षद, मतदाता बनेंगे असली खिलाड़ी
- Written By: सोनाली चावरे
BMC Elections Notification: मुंबई में BMC चुनावी जंग का बिगुल बज चुका है। 227 वार्डों की नई सीमाएं तय होते ही सियासी दलों की धड़कनें तेज हो गईं। अब हर वार्ड से एक पार्षद चुना जाएगा

बृहन्मुंबई नगर निगम (pic credit; social media)
Brihanmumbai Municipal Corporation: मुंबई की सियासत का सबसे बड़ा दंगल अब सामने है। बृहन्मुंबई नगर निगम यानी बीएमसी चुनाव को लेकर सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार मुंबई को कुल 227 वार्डों में बांटा गया है और हर वार्ड से एक पार्षद चुना जाएगा। अधिसूचना जारी होते ही शहर की राजनीति में हलचल मच गई है।
यह अधिसूचना मुंबई नगर निगम अधिनियम 1888 की धारा 5 और 19 के तहत जारी की गई है। राज्य चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद इसे सार्वजनिक किया गया। इससे पहले 22 अगस्त 2025 को मसौदा वार्ड संरचना पर आपत्तियाँ और सुझाव मांगे गए थे, जिनकी समीक्षा के बाद ही अंतिम फैसला लिया गया।
हर वार्ड की सीमा और उसमें रहने वाली जनसंख्या का पूरा ब्योरा सरकार ने उपलब्ध करा दिया है। यह जानकारी पार्टियों के लिए बेहद अहम है क्योंकि अब उन्हें पता है कि कहां ज्यादा मतदाता हैं और कहां उनका जनाधार कमजोर है। यही कारण है कि राजनीतिक दल अब से ही अपने उम्मीदवारों का चयन और चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज उमस और गर्मी के बीच 9 जिलों में बारिश की वापसी, जानें आपके जिले का मौसम
दरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
छत्रपति संभाजीनगर के VIP गेस्ट हाउस में चोरी, जिला परिषद CEO के अतिथियों के कमरे से नकदी-गहना गायब
किरीट सोमैया का बड़ा दावा: BMC के 87 हजार फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट पर बने वोटर ID, जांच की मांग
मुंबई जैसे महानगर में बीएमसी चुनाव सिर्फ स्थानीय राजनीति नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र की सियासत को प्रभावित करता है। बीएमसी के पास हजारों करोड़ का बजट है और शहर की हर गली, हर मोहल्ले का विकास इसी चुनाव से तय होता है। यही वजह है कि हर पार्टी इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न मानकर मैदान में उतरती है।
वार्ड सीमांकन से आम नागरिकों पर भी सीधा असर पड़ेगा। अब हर वार्ड से एक पार्षद जनता की आवाज बनेगा। स्थानीय समस्याओं को सीधे उनके प्रतिनिधि तक पहुंचाने का मौका लोगों को मिलेगा। पानी, सड़क, सीवेज और सफाई जैसे मुद्दों पर जनता अपने पार्षद से जवाब मांग सकेगी।
अधिसूचना जारी होते ही शहर में चुनावी माहौल गरम हो गया है। राजनीतिक दल एक-एक वार्ड का अध्ययन कर रहे हैं और सोशल इंजीनियरिंग का गणित बिठाने में जुटे हैं। कौन सा वार्ड किस पार्टी के लिए आसान होगा और कहां टक्कर कड़ी होगी, इसकी पड़ताल अभी से शुरू हो चुकी है।
मुंबई अब एक बार फिर चुनावी जंग के लिए तैयार है। मतदाता तय करेंगे कि आने वाले पांच सालों तक उनके शहर का भाग्य किसके हाथ में रहेगा।
Bmc elections mumbai 227 wards final notification
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कान के अंदर नहीं, बाहर लगेंगे Sony के Earbuds, 37 घंटे की बैटरी और AI Calling के साथ लॉन्च हुए LinkBuds Clip
Jul 14, 2026 | 06:09 AMBirthday Horoscope: 14 जुलाई को जन्मे जातक क्यों हो सकते हैं खास, जानें जन्मदिन राशिफल
Jul 14, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज उमस और गर्मी के बीच 9 जिलों में बारिश की वापसी, जानें आपके जिले का मौसम
Jul 14, 2026 | 05:55 AMदिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Jul 14, 2026 | 04:56 AMAaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMवीडियो गैलरी

असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM













