-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Election Uddhav Thackeray Expels 29 Rebels Ubt Shivsena
Mumbai: अनिल परब के करीबी शेखर वायंगणकर निष्कासित, यूबीटी शिवसेना में बगावत तेज
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Local Body Election: बीएमसी और वसई-विरार चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 29 नेताओं को शिवसेना (यूबीटी) से निष्कासित कर दिया है।

अनिल परब और वरुण सरदेसाई (सौ. डिजाइन फोटो )
Mumbai News In Hindi: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और वसई-विरार महापालिका चुनावों के लिए मतदान का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस पार्श्वभूमि में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी में उम्मीदवारी को लेकर नाराजगी चरम पर है।
बगावत का झंडा बुलंद करनेवालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करके हुए उद्धव ने अपने 29 पुराने सहयोगियों को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें उद्धव के विशिष्ट सहयोगी माने जानेवाले नेता और विधायक अनिल परब के करीबी शेखर वायंगणकर भी शामिल हैं। बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र में टिकट वितरण को लेकर अनिल परब और आदित्य ठाकरे-वरुण सरदेसाई गुट के बीच मतभेद सार्वजनिक हुए।
परब और सरदेसाई गुट के बीच मतभेद
2017 में वार्ड क्रमांक 95 से शेखर वायंगणकर शिवसेना के नगर सेवक चुने गए थे। शिवसेना में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई बगावत के बाद मिले प्रलोभनों के बावजूद भी वायंगणकर उद्धव के साथ ही बने रहे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
इससे पहले किरीट सोमैया और नवनीत राणा के खिलाफ आंदोलनों में शामिल होने की वजह से उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन मौजूदा बीएमसी चुनाव के लिए वार्ड 95 से अनिल परब के समर्थन के बाद भी वायंगणकर की उम्मीदवारी नहीं दी गई।
ऐसा माना जा रहा है कि स्थानीय विधायक वरुण सरदेसाई के प्रभाव के कारण हरी शास्त्री को यूबीटी की उम्मीदवारी दी गई। नतीजतन ठाकरे परिवार की मध्यस्थता और परब के समझाने के बाद भी नाराज वायंगणकर, निर्दलीय चुनाव लड़ने पर अड़ गए है।
चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के आरोपों के चलते उद्धव ने वायंगणकर सहित अन्य बागियों को निष्वासित करने का निर्णय लिया है। निष्कासन की यह कार्रवाई मुख्य रूप से मुबई के विभिन्न वार्डों और प्रभागों के पदाधिकारियों के खिलाफ की गई है।
सूची में शामिल कुछ प्रमुख नाम हैं
प्रभाग 74: संदीप मोरे, मंदार मोरे, प्रभाग 169: कमलाकर नाईक, प्रभाग 170 सोनाली म्हात्रे, प्रभाग 109: संगीता गोसावी, प्रभाग 131: नीता शितोले, प्रभाग 142: रोहिदास ढेरंगे, प्रभाग 143: सदाशिव बालगुडे, विराग पावसकर, प्रभाग 150: विकी मोरे, प्रभाग 155: निखिल भोईटे, प्रभाग 146: आनंद इंगले, प्रभाग 147: विजय नागावकर, प्रभाग 183: रोहित खैरे, गणेश खाडे, प्रभाग 186: गणेश सोनवणे, चेतन सूर्यवंशी, माधुरी गायकवाड, प्रभाग 185: कमलेश वारीया, प्रभाग 193: बाबू कोली, प्रभाग 197: परशुराम (छोटू) देसाई, प्रभाग 202: विजय इंदुलकर, प्रभाग 207: रोहित देशमुख, प्रभाग 208: मंगेश बनसोड, प्रभाग 203: दिव्या बडवे, प्रभाग 218: नयना देहेरकर, आरती लोणकर, प्रभाग 225: प्रवीण कोलाबकर।
ये भी पढ़ें :-
वसई-विरार से भी निष्कासन, कईयों को किया बाहर
इसके अलावा, वसई-विरार महापालिका चुनाव में पक्षशिवरांची कार्यवाही के आरोप में हरिश्चंद्र गोविंद पाटील, दिलीप गोधाल कुवेसकर, विश्वास भास्कर किणी, वैभव विद्याचर देठेकर, श्रीकात गांधाल महाकाल, शैलेंद्र श्रीकात गोलवणकर, एड, कल्याणी किरण पाटील और हेमलता भगत को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
Bmc election uddhav thackeray expels 29 rebels ubt shivsena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













