BMC Election 2026: मुंबई में मेयर की जंग, बीजेपी-RSS बनाम ठाकरे बंधु आमने-सामने
Mumbai News: बीएमसी चुनाव 2026 से पहले मुंबई की सियासत गरमा गई है। बीजेपी मेयर पद पर नजर गड़ाए हुए है, जबकि राज-उद्धव ठाकरे की एकजुटता मराठी मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र निकाय चुनाव (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: ठाणे, नवी मुंबई, पनवेल, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर और मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 के लिए सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रही हैं।
बीजेपी ने इस बार मुंबई में किसी भी हाल में अपना महापौर बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में बीजेपी को जहां अपने सहयोगी दल शिवसेना (शिंदे गुट) और आरपीआई (आठवले) की मदद मिल रही है, तो वहीं बीजेपी की मदद को अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) भी मैदान में आ गया है।
दूसरी तरफ इस चुनाव को राज और उद्धव ठाकरे दोनों भाइयों के लिए सियासी अस्तित्व की लड़ाई माना जा रहा है। इस सच्चाई को भांपते हुए दोनों भाइयों ने भी खास रणनीति बनाई है। मुंबई में ठाकरे बंधुओं के एकजुट होने से मराठी मतदाताओं के उनके पक्ष में ध्रुवीकरण की संभावना व्यक्त की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
फिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
लेकिन ये भी सच्चाई है कि पिछले कुछ वर्षों में मुंबई के मराठी भाषियों में बीजेपी की पैठ बढ़ी तथा जनसंख्या वृद्धि और महानगर से मराठी भाषिक लोगों के पालघर, ठाणे एवं दूसरे जिलों में पलायन के कारण मराठी मतदाताओं की संख्या पहले जितनी नहीं रही है। फिर भी मराठी मतदाताओं के कठाकरे बंधुओं की ओर झुकने की संभावना दिखाई दे रही है।
राज-उद्धव की शाखा यात्रा शुरू
राज और उद्धव ठाकरे ने मुंबई की विभिन्न शाखाओं का दौरा शुरू किया है। उन्होंने शिवसेना के गढ़ लालबाग क्षेत्र के वार्ड नंबर 204 से अपने प्रचार की शुरुआत की। उद्धव ठाकरे कुल 12 शाखाओं का दौरा करेंगे, जबकि राज और उद्धव चार-पांच शाखाओं में साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा दोनों भाई संयुक्त रूप से सभाएं भी करेंगे।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra: 10 दिन में 40 हजार मतदाता! बीएमसी चुनाव में व्हाट्सएप बना सबसे बड़ा प्रचार हथियार
शिंदे सेना का माइक्रो-प्लानिंग फोकस
बीजेपी के साथ मठबंधन में लड़ने वाली एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने माइक्रो-प्लानिंग पर जोर दिया है। शाखा प्रमुखों को हर घर में जाकर प्रचार करने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए ‘लक्ष्यवेध ऐप का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही, मतदान के लिए नहीं आ सकने वाले बुजुर्ग मतदाताओं की पोस्टल वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है।
