मुंबई में बीएमसी का ध्वस्तीकरण अभियान तेज, एचआर कॉलेज परिसर में अनधिकृत निर्माण ध्वस्त
HR College Demolition: मुंबई के चर्चगेट स्थित एचआर कॉलेज में कथित अनधिकृत निर्माण पर बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए कई शेड कमरे और एक अतिरिक्त फ्लोर तोड़ दिया।
- Written By: अपूर्वा नायक
एच आर कॉलेज मुंबई (सौ. सोशल मीडिया )
BMC Demolition HR College: चर्चगेट इलाके में स्थित बीएमसी ने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स के परिसर में किए गए कथित अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
बीएमसी की ए-वार्ड टीम ने कॉलेज भवन के कुछ हिस्सों को ध्वस्त किया, जिन्हें बिना आवश्यक अनुमति के बनाया गया बताया गया है। इस कार्रवाई से कॉलेज परिसर में दिनभर हलचल का माहौल रहा बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, कॉलेज भवन के भीतर भूतल से लेकर पांचवीं मंजिल तक बनाए गए शेड कमरे अवैध पाए गए।
हटाने के दिए थे निर्देश
इसके अलावा रजिस्ट्रार कार्यालय के नीचे बनाई गई एक अनधिकृत फ्लोर को भी तोड़ दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ये सभी निर्माण स्वीकृत भवन नक्शों के अनुरूप नहीं थे और सुरक्षा मानकों के लिहाज से भी खतरा पैदा कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
स्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
बीएमसी का कहना है कि इस मामले में कॉलेज प्रशासन को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। वर्ष 2024 में निरीक्षण के दौरान अनधिकृत निर्माण की पहचान की गई थी और उसे हटाने के निर्देश दिए गए थे।
ये भी पढ़ें :- वसई के नवघर में 100 बेड का उपजिला अस्पताल प्रस्तावित, 120 करोड़ का नया प्लान तैयार
कार्रवाई के समय पर कॉलेज ने जताई नाराजगी
- निर्धारित समय सीमा में नियमों का पालन नहीं होने के कारण अंततः बीएमसी को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करनी पड़ी। वहीं कॉलेज प्रशासन ने दावा किया है कि वह इस विषय पर संबंधित विभागों के संपर्क में था और कुछ निर्माण को नियमित कराने के लिए ऑनलाइन प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए थे।
- हालांकि कॉलेज के सूत्रों ने कार्रवाई के समय पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कार्यदिवस के दौरान और कक्षाओं व परीक्षाओं के बीच की गई इस कार्रवाई से छात्रों और शिक्षकों को काफी असुविधा हुई।
- बीएमसी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर भर में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती बरती जाएगी।
