मुंबई में वायु प्रदूषण पर BMC का बड़ा एक्शन, हर वार्ड में चिन्हित होंगे 10 प्रदूषण हॉटस्पॉट

Mumbai BMC Air Pollution: BMC ने ‘वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्ययोजना-2026’ तैयार की है। प्रत्येक वार्ड में 10 हॉटस्पॉट चिन्हित कर निर्माण स्थलों पर सख्ती व अक्टूबर में डीप क्लीनिंग ड्राइव चलाई जाएगी।
BMC's 'Air Pollution Control Action Plan 2026': 10 hotspots identified in every ward
बीएमसी वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्ययोजनासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mumbai BMC Air Pollution Control Action Plan: मुंबई शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने ‘वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं प्रवर्तन कार्ययोजना-2026’ तैयार की है।

इस योजना के तहत मुंबई के प्रत्येक प्रशासनिक विभाग में कम से कम 10 वायु प्रदूषण हॉटस्पॉट चिन्हित किए जाएंगे। इन स्थानों की सूची और मानचित्र तैयार कर नियमित निगरानी की जाएगी।

निर्माण स्थलों और सड़क की धूल पर विशेष नजर

BMC की योजना में निर्माण एवं पुनर्विकास परियोजनाओं, सड़क की धूल, मलबे, खुले में कचरा जलाने और वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

महापौर रितू तावड़े, उप महापौर संजय घाड़ी और BMC आयुक्त अश्विनी भिड़े के मार्गदर्शन में तैयार इस कार्ययोजना को लागू करने की जिम्मेदारी वार्ड स्तर के सहायक आयुक्तों को सौंपी गई है।

प्रत्येक हॉटस्पॉट के लिए होगा जिम्मेदार अधिकारी

प्रत्येक प्रदूषण हॉटस्पॉट के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। यह अधिकारी संबंधित क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण उपायों की नियमित समीक्षा करेंगे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर प्रदूषण की निगरानी और नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

BMC's 'Air Pollution Control Action Plan 2026': 10 hotspots identified in every ward
मुंबई वॉटर मेट्रो को मिली रफ्तार: ₹6,066 करोड़ का प्रोजेक्ट, पहले चरण में 16 जलमार्गों पर बनेंगे 26 टर्मिनल

निर्माण और तोड़फोड़ स्थलों पर सख्ती

निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े स्थलों पर 28 सूत्रीय दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर काम रोकने या स्थल को सील करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकेगी।

रोजाना होगी निर्माण स्थलों की जांच

मुंबई बीएमसी के प्रत्येक निरीक्षण दल को प्रतिदिन कम से कम दो निर्माण स्थलों का निरीक्षण करना होगा। तोड़फोड़ के दौरान बैरिकेडिंग, तिरपाल या हरे कपड़े से स्थल को ढकना और लगातार सूक्ष्म जल का छिड़काव करना अनिवार्य किया गया है, ताकि धूल के फैलाव को रोका जा सके।

BMC's 'Air Pollution Control Action Plan 2026': 10 hotspots identified in every ward
नाहुर-ऐरोली के बीच बनेगा 1.6 किमी लंबा डबल डेकर केबल ब्रिज, BMC की ₹1,354 करोड़ की GMLR योजना को मिली मंजूरी

अक्टूबर में चलेगा डीप क्लीनिंग अभियान

मानसून के बाद सड़कों पर जमा गाद, कीचड़ और धूल हटाने के लिए BMC अक्टूबर के पहले और दूसरे सप्ताह में ‘पोस्ट-मानसून डीप क्लीनिंग ड्राइव’ चलाएगी। इस अभियान के जरिए सड़कों की सफाई और धूल नियंत्रण के उपायों को तेज किया जाएगा, जिससे मुंबई शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com