- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bjp Mlc Alleges Corruption In Removing Silt From Mithi River
Mumbai News: मीठी नदी भ्रष्टाचार में एक ‘राजकुमार’ शामिल…प्रसाद लाड ने आदित्य ठाकरे पर लगाया आरोप
महाराष्ट्र में भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड ने मीठी नदी से गाद निकालने के कार्य में 1,200-1,300 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का सिधा आरोप लगाया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

मीठी नदी भ्रष्टाचार में एक 'राजकुमार' शामिल... (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड ने मीठी नदी से गाद निकालने के कार्य में 1,200-1,300 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का सिधा आरोप लगाया है। लाड ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यकाल के दौरान दिए गए ठेकों में अनियमितताओं का दावा किया है। शिवसेना (उबाठा) के नेता आदित्य ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए एमएलसी लाड ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें एक ‘राजकुमार’ शामिल है, लेकिन मैं ठोस सबूत के बिना नाम नहीं लूंगा।
भाजपा नेता ने दावा किया कि मेरी जानकारी के अनुसार, मीठी नदी से गाद निकालने में भ्रष्टाचार के संबंध में 16 लोगों के नाम प्राथमिकी में हैं। पिछले 2 वर्षों में 65 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का संदेह है। लेकिन अगर जांच का दायरा 15 साल तक बढ़ाया जाए तो यह 1,200 करोड़ से 1,300 करोड़ रुपये तक हो सकता है।
65 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मीठी नदी से गाद निकालने में 65 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं को लेकर मामला दर्ज किया है। लाड ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका यानी बीएमसी ने दावा किया है कि उसने हाल के वर्षों में 1.5 से दो लाख टन गाद हटाने के लिए 250 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
राजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
गाद असल में कहां फेंकी गई
लाड ने सवाल उठाया कि पिछले 15 वर्षों में यह आंकड़ा करीब 30 लाख टन हो गया है। इतनी गाद से आप नवी मुंबई के आकार का इलाका बना सकते हैं। तो फिर गाद असल में कहां फेंकी गई? भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा गाद डालने वाली जगह के रूप में दिखाए गए स्थान पर अब गगनचुंबी इमारतें खड़ी हो गई हैं।
बढ़ा-चढ़ाकर बिल बनाने का आरोप
लाड ने दावा किया कि इससे प्रतित होता है कि आधिकारिक रिपोर्टों में इस स्थल की गलत पहचान की गई है। भाजपा एमएलसी ने विदेशी प्रौद्योगिकी की आड़ में बढ़ा-चढ़ाकर बिल बनाने का आरोप भी लगाया है।
सौदों से बिचौलियों को फायदा
प्रसाद लाड ने कहा कि हर बार नदी सफाई के नाम पर जर्मनी, इटली, फ्रांस या स्पेन की नई तकनीक की तरह दिखाई जाती है। अगर इसकी कीमत 100 रुपये है तो इसे 2,000 रुपये में किराए पर लिया जाता है। इन सौदों से बिचौलियों को फायदा होता है। लाड ने दावा करते हुए कहा कि पिछली चिंताओं के बावजूद कई ठेकेदारों को काम मिल गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bjp mlc alleges corruption in removing silt from mithi river
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMCSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













