लॉरेंस गैंग ने 3 बार की थी आमिर के घर की रेकी, मिले लव जिहाद धमकी की पुलिस ने नए सिरे से शुरू की जांच

Tiger Shroff Firing : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिश्नोई गैंग के शूटरों ने खुलासा किया है कि वे पहले आमिर खान को निशाना बनाने बांद्रा पहुंचे थे। एस्प्लेनेड कोर्ट ने 4 आरोपियों की रिमांड 28 तक बढ़ाई।
The Bishnoi gang had conducted recce of Aamir's house three times
आमिर खान बिश्नोई गैंगसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आमिर खान को भी निशाना बनाने की कोशिश का दावा।

  • पुलिस के अनुसार, टारगेट बदलने के बाद शूटरों ने टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों पर नजर रखी।

  • फायरिंग मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की रिमांड 28 अक्टूबर तक बढ़ाई गई।

Tiger Shroff Firing Aamir Khan Bishnoi Gang Target: टाइगर श्रॉफ हमले के आरोप में गिरफ्तार शूटर पूछताछ में नए-नए और चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। मामले की जांच कर रही एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) के सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि बिश्नोई गैंग के शूटर गिरफ्तार अंकित, फूल सिंह और रेहान ने बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्ट' कहे जाने वाले आमिर खान को भी निशाना बनाया था। वे आमिर के बांद्रा स्थित घर तक पहुंच गए थे और उन्हें निशाना बनाने के लिए तैयार थे लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वहां न आमिर दिखे और न ही उनकी कोई जानकारी मिली।

सूत्रों ने बताया कि शूटर इस बात से अनजान थे कि आमिर खान ने इसी साल 5 जुलाई को तीसरी शादी कर ली है और बांद्रा से दक्षिण मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने बांद्रा वाला घर छोड़ दिया था। आमिर को 'लव जिहाद' (शादी) के नाम पर भी धमकी मिली थी।

इसके बाद सितंबर के आखिरी में उन्होंने कथित मास्टरमाइंड अनिल पंडित से संपर्क किया और टारगेट बदलने का फैसला किया। इसके बाद टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों पर नजर रखी गई।

टारगेट बदलने के बाद बदला ठिकाना

हमलावरों ने अपना ठिकाना बांद्रा इलाके से अंधेरी शिफ्ट कर लिया था। जांच में पता चला कि वे 14 से 18 अक्टूबर के बीच आरआर रेजीडेंसी होटल में रुके थे। 18 अक्टूबर को जुहू में टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाई गई।

पहले की जांच में पता चला था कि हमलावरों ने मुंबई शहर में रहने के दौरान कुछ अन्य फिल्म अभिनेताओं के ठिकानों की भी जांच की थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या संबंधित अभिनेताओं को टारगेट करने का कोई साफ आदेश था। या हमलावरों ने खुद ही उन ठिकानों की जांच की थी।

The Bishnoi gang had conducted recce of Aamir's house three times
पुणे मुंढवा जमीन घोटाला: EOW ने सांसद पार्थ पवार को जारी किया नोटिस, 21 करोड़ के स्टांप शुल्क पर पूछताछ

चारों को 28 तक रिमांड

मुंबई क्राइम ब्रांच ने टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग केस में गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को सोमवार को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया क्योंकि 26 को उनकी रिमांड खत्म हो रही थी।

अदालत ने चारों को 28 अक्टूबर तक की रिमांड में भेज दिया है, टाइगर शूटिंग केस में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हथियारों की सप्लाई, आरोपियों के बीच संपर्क, कथित मास्टरमाइंड की भूमिका और हमले की प्लानिंग की जांच चल रही है।

The Bishnoi gang had conducted recce of Aamir's house three times
फैसले का इंतजार...नागपुर स्नातक चुनाव की मतगणना मानकापुर स्टेडियम में शुरू, 84 टेबल पर 400 कर्मियों का पहरा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हथियार सप्लाई करने वाली राधा और बबीता 17 अक्टूबर को मुंबई आकर दादर के रॉयल गेस्ट हाउस में रुकी थीं। उन्हें हथियार सप्लाई के आरोप में पकड़ा गया है। कड़ी पूछताछ में दोनों ने बताया कि शूटरों को हथियार एक नाबालिग बच्चे के जरिए कचरे के ढेर पर रखा दिया गया था। शूटर वहां से हथियार लेकर गए और गोलीबारी की थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com