स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच, मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके के MK चेंबर में लगी भयानक आग

Bandra Building Smoke Inhalation: मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में शनिवार सुबह एक 8 मंजिला इमारत में अचानक धुआं और आग दिखाई देने पर लोगों में दहशत फैल गई उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।
Bandra Building Smoke Inhalation
इमारत में लगी आगप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Updated on

Fire Breaks Seven Suffer News: मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में शनिवार सुबह एक 8 मंजिला इमारत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्टेशन रोड स्थित एमके चेंबर में लगी आग से पूरे परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। आग और धुएं के कारण सात लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई, जिन्हें उपचार के लिए भाभा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अनुसार, सभी की हालत फिलहाल स्थिर है।

सुबह 10:23 बजे मिली आग की सूचना

जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 10:23 बजे एमके चेंबर की ग्राउंड प्लस सात मंजिला इमारत में लगी। उस समय इमारत में रहने वाले लोग स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे थे। अचानक धुआं और आग दिखाई देने पर लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार, करीब 10:49 बजे आग पूरी तरह बुझा दी गई।

धुएं से 7 लोगों को सांस लेने में परेशानी

आग के दौरान इमारत में धुआं भरने के कारण सात लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। सभी प्रभावित लोगों को इलाज के लिए भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, भर्ती कराए गए लोगों में गजाला जावेद शेख (47), जावेद दिलदार शेख (48), ताहेरा इस्माइल शेख (28), मोहिमुद्दीन जावेद शेख (8), इस्माइल अखिनुद्दीन शेख (38), मारिहा जावेद शेख (12) और मेहनूर जावेद शेख (20) शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि धुएं के कारण प्रभावित सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है और उन्हें आवश्यक उपचार दिया गया है।

Bandra Building Smoke Inhalation
नवेगांव-नागझिरा में भालू के हमले से वनपाल की मौत के बाद एक्शन में वनमंत्री, गश्ती दलों को मिलेंगे हथियार-गियर

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं

दमकल विभाग ने आग बुझाने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि, अभी तक आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से इमारत और वहां मौजूद सामान को कितना नुकसान हुआ, इसकी भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल संबंधित विभाग आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। राहत की बात यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com