जनवरी 2027 में आम जनता के लिए खुल सकता है बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक, जानें क्या होगा खास

Balasaheb Thackeray National Memorial: मुंबई के दादर स्थित ऐतिहासिक महापौर बंगले में बन रहा बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक अंतिम चरण में है। लेजर शो, वर्चुअल रियलिटी जनवरी 2027 में खुलेगा।
Balasaheb Thackeray Memorial Opening Date
बालासाहेब ठाकरेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दादर के ऐतिहासिक महापौर बंगले में बन रहा बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक।

  • पहले चरण का काम दिसंबर 2024 में पूरा हो चुका है।

  • परियोजना के दोनों चरणों के लिए 400 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी।

  • जनवरी 2027 तक स्मारक शुरू करने का लक्ष्य।

Balasaheb Thackeray Memorial Opening Date: मुंबई शिवसेना के संस्थापक और देश में हिंदुत्व की राजनीति के प्रमुख पैरोकार रहे स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की स्मृतियों को संजोने के लिए मुंबई के दादर स्थित ऐतिहासिक महापौर बंगले में बनाया जा रहा 'बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक' अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है।

मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ओर से विकसित इस महत्वाकांक्षी परियोजना का पहला चरण दिसंबर 2024 में ही पूरा हो चुका है।

अब दूसरे चरण के तकनीकी कार्यों और स्मारक के संचालन की तैयारियां की जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार मेमोरियल को जनवरी 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

दादर के महापौर बंगले में विकसित हो रहा स्मारक

दादर के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क जहांसे शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने अपनी पहली विशाल रैली की शुरुआत की थी,इसके पास ही लगभग 100 साल पुराना मुंबई के मेयर का आधिकारिक निवास हेरिटेज बंगला है।

17 नवंबर 2012 को बालासाहेब ठाकरे के निधन के बाद 2014 में राज्य सरकार ने मेयर के इस बंगले को उनकी याद में मेमोरियल में तब्दील करने का निर्णय लिया। हेरिटेज श्रेणी में यह बंगला होने के कारण उसका मूल स्ट्रक्चर वैसे ही रखा गया है।

पहले चरण में क्या-क्या बना?

पहले चरण में ऐतिहासिक महापौर बंगले का संरक्षण और उसे संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है। इसके अलावा प्रवेश द्वार भवन, प्रशासनिक भवन और इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण किया गया है। लगभग 1.28 लाख वर्गफुट क्षेत्र में विकसित परिसर में कला दीर्घा, पुस्तकालय, प्रदर्शनी स्थल, बहुउद्देशीय सभागृह, आगंतुक सुविधाएं और वाहनों की भूमिगत पार्किंग शामिल है।

परिसर में उद्यान, हरित क्षेत्र और एम्फीथिएटर भी विकसित किया गया है। पहले और दूसरे चरण के लिए राज्य सरकार ने कुल 400 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी। पहले चरण के लिए 250 करोड़ और दूसरे चरण के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान है। हालांकि, पहले चरण के कार्यों की वास्तविक परियोजना लागत 180.99 करोड़ रुपये रही है।

परियोजना की वास्तु एवं संरक्षण सलाहकार आभा नारायण लांबा एसोसिएट्स हैं, जबकि निर्माण का जिम्मा टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को दिया गया था। एमएमआरडीए के अनुसार, पहले चरण का काम पूरा होने के बाद दूसरा चरण शुरू हुआ। तीन प्रमुख नई इमारतों की ओसी भी प्राप्त हो चुकी हैं। महापौर बंगले के अधिभोग प्रमाणपत्र (ओसी) की अंतिम प्रक्रिया अलग से चल रही है।

दूसरे चरण में आधुनिक तकनीक का आकर्षण

दूसरे चरण के निर्माणकार्य में बालासाहेब ठाकरे के जीवन, राजनीतिक सफर, विचारों और सार्वजनिक योगदान को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके तहत डिजिटल मैपिंग, प्रोजेक्शन, लेजर शो, फिल्म, ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति, वर्चुअल रियलिटी और इंटरैक्टिव स्टोरीटेलिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जा रहीं हैं।

यह भूखंड 30 वर्षों के लिए नाममात्र के किराये पर स्मारक न्यास को दिया गया है। मेमोरियल के शुरू होने के बाद एमएमआरडीए इसके संचालन के लिए अलग से एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है।

Balasaheb Thackeray Memorial Opening Date
छठ पूजा के बाद अब स्वच्छता का संकल्प! शिवसेना नेता संजय निरुपम जुहू बीच पर चलाएंगे महासफाई अभियान

जयंती पर हो सकती है शुरुआत

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष स्व.बालासाहेब की जनशताब्दी वर्ष भी मनाया जा रहा है। बालासाहेब ठाकरे मेमोरियल को उनके जन्मशताब्दी वर्ष 2026 में ही खोलने की योजना थी,परंतु काम पूरा न हो सका।

अब संभावना है कि 23 जनवरी 2027 को उनकी जयंती के अवसर पर यह यह राष्ट्रीय स्मारक आम जनता के लिए खोला जाएगा। निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के बावजूद स्मारक को आम जनता के लिए खोलने में प्रशासनिक और संचालन संबंधी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

महत्वपूर्ण बनी हुई हैं। एमएमआरडीए स्मारक के रखरखाव, सुरक्षा, साफ-सफाई, तकनीकी व्यवस्था और आगंतुक सेवाओं के लिए एकीकृत सुविधा प्रबंधन एजेंसी नियुक्त करने की तैयारी कर रहा है। ट्रस्ट के पुनर्गठन और चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं के कारण भी परियोजना के संचालन में देरी हुई है।