-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Photos »
- Babasaheb Ambedkar 69th Mahaparinirvan Diwas Chaityabhoomi Tribute
69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहब को चैत्यभूमि में लाखों भीम अनुयायियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Chaityabhoomi Mumbai: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर दादर स्थित चैत्यभूमि में देश-विदेश से आए लाखों भीम अनुयायियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
- Written By: आंचल लोखंडे
बाबासाहेब को चैत्यभूमि में लाखों भीम अनुयायियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दादर स्थित चैत्यभूमि पर बुधवार को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आस्था और भावनाओं का सागर उमड़ पड़ा। सुबह से ही देशभर के साथ-साथ विभिन्न देशों से आए लाखों अनुयायियों ने भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को नमन किया और सामाजिक न्याय के उनके संदेश को याद किया।

चैत्यभूमि परिसर में “जय भीम” और “बाबासाहेब अमर रहें” के स्वर गूंजते रहे। कई अनुयायियों ने यहां लगाई गई पुस्तकों की दुकानों से बाबासाहेब की रचनाएँ खरीदीं, तो वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने ध्यान, प्रार्थना और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पवन राजे निंबालकर हत्याकांड: 20 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल समेत सभी आरोपी बरी
विधानसभा सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक, विधायकों से पत्रकारों तक सभी के लिए FRS अनिवार्य
मुंबई की मीनारा मस्जिद में मुस्लिमों ने किया योग, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया शिविर का आयोजन, देखें VIDEO
महाराष्ट्र मॉनसून सत्र: अब चेहरे से मिलेगी विधान भवन में एंट्री, बंद हुए कागजी पास; जानें क्या है नया सिस्टम

राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र-निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। इस अवसर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष अन्ना बंसोडे, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, मंत्री एवं विधि विशेषज्ञ आशीष शेलार, मंत्री संजय शिरसाट, वंचित के प्रकाश आंबेडकर सहित सभी आंबेडकरी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसे भारत की लोकतांत्रिक विरासत के प्रति सम्मान का दिवस बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की विचारधारा ने समाज में समानता, मानवाधिकार और स्वतंत्रता की नींव को सशक्त किया है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि बाबासाहेब की प्रेरणा हर पीड़ित और शोषित के लिए शक्ति का स्रोत है और सरकार उनके सपनों के भारत के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है।

भीम सैनिकों का मानना है कि बाबासाहेब का मिशन सिर्फ भारतीय दलित समाज तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता को समानता और बंधुत्व के मार्ग पर अग्रसर करना है। श्रद्धालुओं का कहना था कि यह दिन उनके आदर्शों को याद करने का नहीं, बल्कि उन्हें जीवन में उतारने का संकल्प लेने का है।

चैत्यभूमि पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस, आपातकालीन सेवाएं और स्वयंसेवी संगठनों ने बड़ी संख्या में आने वाले जनसमूह की सुविधा का ध्यान रखा। शाम तक श्रद्धांजलि का यह सिलसिला लगातार जारी रहा।

इस मौके पर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम दिखाई दीं। कोई बाबासाहेब की तस्वीर को सीने से लगाकर था, तो कोई उनके सपनों वाले समाज को साकार करने का संकल्प ले रहा था। कई बुजुर्गों ने बताया कि वे पिछले 40-50 वर्षों से इस दिन चैत्यभूमि आकर बाबासाहेब को नमन करते हैं। छोटे-छोटे बच्चे “हम अंबेडकर के सैनिक हैं” लिखी तख्तियां थामे हुए नजर आए।

कई लोगों ने कहा कि बाबासाहेब हमारे लिए सिर्फ नेता नहीं, बल्कि पिता समान हैं। जिन्होंने हमें जीने का अधिकार, पहचान और सम्मान दिया। श्रद्धांजलि के इस अमर क्षण में भावनाओं का ज्वार पूरे माहौल में गूंजता रहा। तो वहीं पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त रहा।
Babasaheb ambedkar 69th mahaparinirvan diwas chaityabhoomi tribute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नर्मदापुरम में शुरू होने का इंतजार कर रहे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, डॉक्टर और स्टाफ की कमी बनी बाधा
Jun 20, 2026 | 02:01 PMपूर्व आतंकी कमांडर का बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी आतंकियों की जेब से निकले ‘लव लेटर’ और कंडोम
Jun 20, 2026 | 02:00 PMकोल्हापुर में अमित शाह के सामने एकनाथ शिंदे की किरकिरी! फडणवीस की सूझबूझ से बची डिप्टी सीएम की प्रतिष्ठा
Jun 20, 2026 | 01:58 PMनवी मुंबई मनपा सदन में हंगामा, लीगल ऑफिसर के निलंबन प्रस्ताव पर शिवसेना का वॉकआउट
Jun 20, 2026 | 01:56 PMपवन राजे निंबालकर हत्याकांड: 20 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल समेत सभी आरोपी बरी
Jun 20, 2026 | 01:54 PMPune Waste Management: हर दिन निकल रहा 2,700 टन वेस्ट, मनपा ने 27 प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट्स से संभाला मोर्चा
Jun 20, 2026 | 01:51 PMतेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM


















