अंजलि दमानिया और अशोक खरात (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

पाखंडी बाबा Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा, 1825 नंबरों की लिस्ट से मचेगा हड़कंप

नासिक के पाखंडी बाबा Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा होने वाला है। अंजलि दमानिया ने 1825 मोबाइल नंबरों का दावा किया है, जिनमें अधिकारी और नेताओं के नाम शामिल हैं।

अपूर्वा नायक

Ashok Kharat Case Anjali Damania: नासिक के चर्चित पाखंडी बाबा अशोक खरात से जुड़े मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इस केस ने पहले ही राज्य में सनसनी फैला दी है और अब इसमें और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने दावा किया है कि उनके पास 1825 मोबाइल नंबरों की एक सूची है, जो खरात के संपर्क में रहने वाले लोगों से संबंधित है। उन्होंने संकेत दिया कि इन नामों का खुलासा होने के बाद बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद खड़ा हो सकता है।

Ashok Kharat Case में अधिकारियों और नेताओं के नाम शामिल

दमानिया के अनुसार, इस सूची में आईजी रैंक के अधिकारी, पुलिस इंस्पेक्टर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, तहसीलदार, उप-जिलाधिकारी और कुछ राजनेताओं के नाम शामिल हैं। यह दावा इस मामले को और गंभीर बना रहा है।

SMS ट्रांजेक्शन पर सवाल

जांच में यह भी सामने आया है कि कॉल की तुलना में एसएमएस के जरिए ज्यादा लेनदेन किए गए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि संचार और लेनदेन के लिए विशेष तौर पर एसएमएस का उपयोग किया गया, जिससे जांच एजेंसियों की नजर से बचा जा सके।

पुलिस को सौंपी गई जानकारी

अंजलि दमानिया ने बताया कि उन्होंने यह पूरी जानकारी संबंधित पुलिस अधिकारियों को सौंप दी है। अब जांच एजेंसियां इन नंबरों की पड़ताल कर रही हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

बड़े हंगामे की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इन नामों की पुष्टि होती है, तो यह मामला बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद का रूप ले सकता है।

जांच पर टिकी नजरें

फिलहाल सभी की नजरें आगामी खुलासों पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिससे राज्य की राजनीति और प्रशासन में हलचल तेज हो सकती है।

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान