Mumbai Toronto Flight: एयर इंडिया की बड़ी घोषणा, 25 अक्टूबर से मुंबई-टोरंटो नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी शुरू

Mumbai Air India: एयर इंडिया मुंबई-टोरंटो के बीच सीधी नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू करेगी। इससे भारत-कनाडा कनेक्टिविटी मजबूत होगी और हर महीने 4,400 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।
Mumbai Toronto Flight: Big announcement by Air India
एयर इंडिया सीधी उड़ान सोर्सः सोशल मीडिया
Updated on

Mumbai Toronto Nonstop Flight: कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने बड़ी सौगात दी है। एयरलाइन ने दिल्ली-टोरंटो मार्ग पर अपना नया बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर सेवा में उतारने के साथ ही आगामी शीतकालीन कार्यक्रम में मुंबई-टोरंटो सीधी नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

नई सेवा से भारत-कनाडा के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रियों को आधुनिक केबिन सुविधाएं मिलेंगी और हर महीने 4,400 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।

इसी के साथ ही 71 फीसदी प्रीमियम क्षमता में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। बताया गया है कि जनवरी 2027 तक टोरंटो मार्ग पर सभी उड़ानें नए या उन्नत विमानों से संचालित की जाएंगी।

एयर इंडिया 25 अक्टूबर 2026 से 26 मार्च 2027 तक मुंबई और टोरंटो के बीच सप्ताह में तीन दिन सीधी उड़ान संचालित करेगी। इस मार्ग पर सीधी सेवा देने वाली एयर इंडिया एकमात्र एयरलाइन होगी।

नई सेवा शुरू होने से भारत और कनाडा के बीच हर महीने करीब 4,400 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी, जबकि साप्ताहिक क्षमता में लगभग 2,000 सीटों की बढ़ोतरी होगी। मुंबई-टोरंटो मार्ग पर उन्नत बोइंग 777-300ईआर विमान तैनात किया जाएगा।

इसमें 8 फर्स्ट क्लास सुइट्स, 40 फ्लैट-बेड बिजनेस क्लास सीटें और 280 इकोनॉमी सीटें होंगी। यात्रियों को वाई-फाई कनेक्टिविटी सहित आधुनिक केबिन सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Mumbai Toronto Flight: Big announcement by Air India
एयर इंडिया बिल्डिंग में बनेगा नया मंत्रालय, CM फडणवीस ने समीक्षा बैठक में दिए स्थानांतरण योजना के निर्देश

मिलेंगे ये विकल्प

  • जनवरी 2027 से दिल्ली-टोरंटो की सभी 10 साप्ताहिक उड़ानें नए या उन्नत विमानों से संचालित होंगी। इनमें अधिकांश उड़ानें बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर से संचालित की जाएंगी।

  • इस विस्तार से टोरंटो मार्ग पर प्रीमियम श्रेणी की क्षमता 71 प्रतिशत बढ़ जाएगी और यात्रियों को फर्स्ट, बिजनेस तथा प्रीमियम इकोनॉमी में अधिक विकल्प मिलेंगे।

एयर इंडिया अधिकारी निपुण अग्रवाल ने बाताया की कनाडा कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। नई सेवाओं और आधुनिक विमानों के जरिए एयरलाइन भारत और कनाडा के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने के साथ यात्रियों को बेहतर, आरामदायक और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव उपलब्ध कराएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com