Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के टैंकर माफियाओं पर हो कार्रवाई, आशीष शेलार ने BMC कमिश्नर को लिखा पत्र

  • Written By: अखिलेश मिश्रा
Updated On: Jan 06, 2022 | 03:50 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बीएमसी प्रशासन (BMC Administration) मुंबई महानगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) क्षेत्र में हर रोज 3800 मिलियन लीटर पानी आपूर्ति का दावा करता है, इसके बावजूद बहुत से इलाकों टैंकर माफिया (Tanker Mafia) सक्रिय हैं। भाजपा नेता आशीष शेलार (Ashish Shelar) की मानें तो मुंबई (Mumbai) में टैंकर (Tanker) से पानी पहुंचाने का कारोबार 3000 करोड़ रुपए से ऊपर है। टैंकरों के जरिए बड़े पैमाने पर पानी चोरी की जाती है। शेलार ने टैंकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए समुद्र के पानी को मीठा करने की 18,000 करोड़ रुपए की परियोजना पर  सवाल उठाया है।

 केंद्रीय भूजल विभाग की तरफ से किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, मुंबई शहर में 19,000 से अधिक पानी के कुएं हैं, जिनमें से 12,500 बोरवेल हैं। मुंबई महानगरपालिका ने 251 पानी के स्रोतों को नोटिस जारी किया है, जिनमें से 216 अवैध पानी के कुएं हैं। इनमें से एक ही कुएं से 80 करोड़ रुपए का पानी चोरी का मामला प्रकाश में आया है।

मुंबईत विहिरी, बोअरवेलमधून अनधिकृतपणे बेसुमार पाण्याचा उपसा करुन फोफावलेल्या टँकर माफियांवर कारवाई करा अशी मागणी पालिका आयुक्तांना पत्रलिहून केली आहे. pic.twitter.com/AUWtzQKhek — Adv. Ashish Shelar – ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) January 6, 2022

जांच के लिए एसआईटी नियुक्त हो

भाजपा नेता आशीष शेलार ने महानगरपालिका कमिश्नर इकबाल सिंह चहल और भूजल सर्वेक्षण व विकास यंत्रणा आयुक्त सी.डी. जोशी को पत्र लिख कर मुंबई सहित एमएमआर में पानी की चोरी और भूजल के अत्यधिक दोहन सहित अन्य मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट किया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए एसआईटी नियुक्त करने की भी मांग की है। शेलार ने कहा है कि मुंबई में अवैध और अनियंत्रित पानी की चोरी की जांच की जाए और उन पर जुर्माना लगाकर इसे रोका जाए। मुंबई के मौजूदा भूजल संसाधनों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए, वैज्ञानिक अध्ययन के माध्यम से जल उपयोग नीति का निर्धारण करना आवश्यक है।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai Coastal Road: वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड के लिए 1992 पेड़ हटाने को मंजूरी, पर्यावरण पर छिड़ी बहस

बायपास पर टैंकरों की अवैध मंडी, भूजल दोहन से गहराया जल संकट, रहवासियों ने कलेक्टर को की सामूहिक शिकायत

मानसून से पहले बीएमसी का बड़ा अभियान, 32 लाख घरों की जांच कर नष्ट किए मच्छरों के ठिकाने

क्या इमरान हाशमी बनेंगे अशोक खरात? नासिक ढोंगी बाबा पर बन रही फिल्म में निभाएंगे लीड रोल!

पानी चोरी और लिकेज रोक कर कर सकते हैं जरुरत पूरा

भाजपा नेता शेलार ने कहा कि एक तरफ महानगरपालिका प्रशासन गारगाई जैसी परियोजना को अधिक खर्चीला बताकर रद्द कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने के लिए 18,000 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया है। पानी चोरी और लिकेज रोक कर ही मुंबई वासियों के पानी की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।

Action should be taken against the tanker mafia of mumbai ashish shelar wrote a letter to the bmc commissioner

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 06, 2022 | 03:50 PM

Topics:  

  • BMC
  • Mumbai
  • Tanker Mafia

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.