-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Abu Azmi Can Be Suspended From Monsoon Session Pyare Khan Warns Fir
बुरे फंसे अबू आजमी, मानसून सत्र से भी होंगे सस्पेंड? FIR की मिल गई चेतावनी
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में मानसून सत्र से पहले प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण विवादों में फंस गए है। अब वे मानसून सत्र से पहले फिर एक बार सस्पेंड किए जा सकते है।

देवेंद्र फडणवीस-मनीषा कायंदे-अबू आजमी-नितेश राणे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी अपने विवादित बयानों के कारण विवादों के घेरे में आ गए है। पिछले बजट सत्र (3 मार्च 2025 से 26 मार्च 2025) से पहले मुगल बादशाह औरंगजेब की शान में कसीदे पढ़ने के कारण से वे पूरे बजट सत्र से सस्पेंड हो गए थे। अब अबू आजमी आषाढ़ी एकादशी पर निकलने वाली वारकरियों की वारी यात्रा पर ऐतराज जता कर बुरे फंस गए हैं।
वारी वाले बयान की वजह से उन्हें 30 जून से शुरू होनेवाले महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान एक बार फिर से विरोधों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल राज्य में आजमी का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। यहां तक कि अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने आजमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दे दी है।
वारी और हिंदी भाषा के बयान पर मचा बवाल
देहू और आलंदी शहरों में स्थित दो महान संतों (संत तुकाराम महाराज और संत ज्ञानेश्वर महाराज) के घर से शुरू होनवाली भगवान विट्ठल के भक्तों की वारी (तीर्थ यात्रा) का समापन आषाढ़ी एकादशी के शुभ दिन भगवान विट्ठल के पवित्र शहर पंढरपुर में होता है। आजमी ने रविवार को कहा था कि वारी के कारण ट्रैफिक जाम होता है लेकिन कभी किसी मुसलमान ने इसकी शिकायत नहीं कि जबकि मस्जिदों में भीड़ होने पर मुसलमान 5-10 मिनट सड़कों पर नमाज पढ़ते हैं तो लोग इसका विरोध करते हैं। इतना ही नहीं राज्य के प्राथमिक स्कूलों में हिंदी पढ़ाए जाने के विरोध को उन्होंने फालतू का बवाल कहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
केंद्र में जाएंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस? दिल्ली जाने की अटकलों पर खुद इंफ्रास्ट्रक्चर मैन ने तोड़ी चुप्पी
मैं खुश हूं कि उद्धव को खुशी मनाने का मौका मिला, सीएम देवेंद्र फडणवीस का ठाकरे के अभिनंदन मोर्चे पर करारा तंज
उन्होंने सोमवार को अपनी बात को सही ठहराते हुए फिर कहा कि मैं हिंदू त्योहारों का स्वागत करने के लिए तैयार हूं, लेकिन यदि जगह की कमी के कारण मुसलमान 10 मिनट के लिए सड़क पर नमाज पढ़ते हैं, तो नाराजगी होती है। मराठी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मैं मराठी की इज्जत करता हूं। मराठी का सम्मान होना चाहिए लेकिन हिंदी का अपमान नहीं। उन्होंने मनसे नेताओं कार्यकर्ताओं को छुटभैए नेता कहते हुए कहा कि वो बेवजह झगड़ा खड़ा करने की कोशिश करते हैं, ताकि कुछ वोट मिल जाएं।
देखें किसने क्या कहा?
आजमी प्रचार पाने के लिए ऐसी टिप्पणियां करते हैं। मैं उन पर ध्यान नहीं देना चाहता।
- देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री- महाराष्ट्र
हमारा महाकुंभ, हमारी वारी शुरू होती है, तो इन्हें इस पर आपत्ति होती है। हमारी वारी साल भर नहीं चलती, लेकिन हर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करते हैं। हम इसे यहां बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर हम कल हज यात्रा पर सवाल उठाएंगे, तो क्या सही होगा? किसी को भी वारी के बारे में बात करने का दुस्साहस नहीं दिखाना चाहिए।
- मंत्री नितेश राणे
उन्हें इस तरह के भड़काऊ बयान देने की आदत है। जब भी हिंदू त्यौहार आते हैं, तो वह इस तरह की निराधार टिप्पणियां करते हैं। यह हमारे पुलिस बल को कम आंकने को भी दर्शाता है।
- मनीषा कायंदे, शिवसेना नेता
भाषा जोड़ती है, तोड़ती नहीं, हिंदी के समर्थन में उतरे जगताप, बोले- उर्दू चलती है
तो दर्ज कराएंगे एफआईआर
अबू आजमी का बयान अनुचित एवं दो समुदायों के बीच दरार पैदा करनेवाला है। हम अबू आजमी को उनके बयान के संबंध में धारा 10 के तहत नोटिस जारी करेंगे। इसके अलावा, यदि आवश्यक हुआ तो हम उन्हें आयोग के समक्ष उपस्थित होकर जवाब देने को कहेंगे। इतना ही नहीं यदि आजमी के इस बयान की वजह से महाराष्ट्र में कहीं भी दंगा भड़कता है, तो उनके खिलाफ नजदीकी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया जाएगा।
- प्यारे खान, अध्यक्ष- अल्पसंख्यक आयोग
अबू आजमी ने दी सफाई
अपनी सफाई में पंढरपुर वारी पालकी यात्रा को लेकर अपनी टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आज़मी ने कहा, “मैं कभी भी किसी धर्म के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दे सकता। अगर मेरे शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया है या तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, तो इसमें मेरी कोई गलती नहीं है।”
Abu azmi can be suspended from monsoon session pyare khan warns fir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
Jul 26, 2026 | 06:54 PMजंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Jul 26, 2026 | 06:52 PMदिल्ली से जयपुर की स्लीपर बस में सफर कर विदेशी टूरिस्ट हुआ हैरान, बोला- भारत की बसें यूरोप को भी पीछे छोड़ा
Jul 26, 2026 | 06:51 PMपैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
Jul 26, 2026 | 06:45 PMभारतीय परिवार में शादी के बाद इटैलियन महिला को लगे 3 बड़े कल्चर शॉक, बोली- यहां कोई मेहमान भूखा नहीं जाता
Jul 26, 2026 | 06:39 PMशतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
Jul 26, 2026 | 06:30 PMKargil Vijay Diwas 2026: AI, ड्रोन और रोबोटिक्स से हाई-टेक बन रही भारतीय सेना, युवाओं के लिए बढ़े नए अवसर
Jul 26, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM












