-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- 4 Laborers Died Of Suffocation While Cleaning Water Tank In Mumbai
Mumbai News: नागपाड़ा में दम घुटकर मृत हुए मजदूरों की संख्या 4, पानी की टंकी की सफाई करते समय हुआ हादसा
- Written By: आंचल लोखंडे
दक्षिण मुंबई में एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी साफ करते समय रविवार को 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना नागपाड़ा इलाके में डिमटीमकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में 12.30 बजे के दौरान हुई।

नागपाड़ा में दम घुटकर मृत हुए मजदूरों की संख्या 4। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: दक्षिण मुंबई में एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी साफ करते समय रविवार को 4 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। अधिकारियों ने इससे पहले मृतकों की संख्या 5 बताई थी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया, “यह घटना नागपाड़ा इलाके में डिमटीमकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में अपराह्न करीब 12.30 बजे हुई। पांच लोग टंकी की सफाई करने के लिए उसमें दाखिल हुए और बेहोश हो गए। उन्हें दमकल कर्मियों ने निकाला और जेजे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया।”
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हसीपाल शेख (19), राजा शेख (20), जियाउल्ला शेख (36) और इमांदु शेख (38) के रूप में की गई है, जबकि पांचवें व्यक्ति पुरहान शेख (31) का इलाज जारी है। जेजे पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि एक दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि जिन लोगों ने इन पांचों मजदूरों को काम पर रखा था, उनकी ओर से कोई चूक हुई थी या नहीं और क्या सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था।
जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के लिए अग्निशमन सेवा, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएएमसी) और पुलिस विभाग के कर्मियों घटनास्थल पर मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक सरकार वीक! NEET के बाद TET पेपर लीक पर बरसे अबू आजमी, पूछा- कब बंद होगा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़?
महाराष्ट्र में अवैध साहूकारी पर लगेगी लगाम, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, सरकार तैयार कर रही नई कानून-व्यवस्था
एसटी घाटे में रही तो जाएगी नौकरी! परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कामचोर अधिकारियों को अल्टीमेटम
महाराष्ट्र में मराठी अनिवार्य! नियम तोड़ा तो रद्द होगी स्कूल की मान्यता, मंत्री दादा भूसे का बड़ा ऐलान
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ हादसा
पानी की टंकी में सफोकेशन की वजह से 4 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस निर्माणाधीन बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। साथ ही मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। गुड लक मोटर ट्रेनिंग स्कूल, मिंट रोड, नागपाड़ा के पास एक निर्माणाधीन इमारत में पानी की टंकी की सफाई करते समय 4 ठेका मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार मजदूरों को मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) द्वारा जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, वाटर टैंक से शवों को निकाला
घटना की सूचना मिलते ही नागपाड़ा पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पानी की टंकी से मजदूरों के शवों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को अस्पताल भेज दिया। पुलिस की टीम ने मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।
4 laborers died of suffocation while cleaning water tank in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर जिला अस्पताल में सरेआम गुंडागर्दी, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल; जमकर चलीं लाठियां
Jun 29, 2026 | 06:40 PMपेपर लीक सरकार वीक! NEET के बाद TET पेपर लीक पर बरसे अबू आजमी, पूछा- कब बंद होगा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़?
Jun 29, 2026 | 06:39 PMपाकिस्तान में ब्लॉकबस्टर, भारत में फ्लॉप रही थी ‘आवारापन’, 19 साल बाद इमरान हाशमी को मिल रहा है दूसरा मौका
Jun 29, 2026 | 06:37 PMICAI CA Intermediate Result 2026 Out: सीए इंटरमीडिएट मई परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Jun 29, 2026 | 06:35 PMआगरा में अवैध मजारों और दरगाहों पर कार्रवाई की मांग तेज, योगी यूथ ब्रिगेड ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
Jun 29, 2026 | 06:33 PMकायाकल्प की ओर पंढरपुर: मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा फैसला, 3,993 करोड़ रुपये से बदल जाएगी विठ्ठल नगरी की सूरत!
Jun 29, 2026 | 06:29 PMकैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, उच्च अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा
Jun 29, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM













