मध्य रेलवे के स्टेशनों पर 3,122 सीसीटीवी कैमरे
- Written By: प्रभाकर दुबे
मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway) ने उपनगरीय स्टेशनों (Suburban Stations) पर चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए 3,122 सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) लगाए गए हैं। बताया गया कि बीते वर्ष 2021 में 605 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। उपनगरीय स्टेशनों पर भीड़ में असामाजिक तत्वों आदि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ा कर 3,122 कर दी गई है। 9 स्टेशनों के 12 विभिन्न स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए हाय मास्ट लगे हैं। इनमें कुर्ला में (2), ठाणे, कलवा, कल्याण, आसनगांव, शहाड में ( 1) उल्हासनगर (3), अटगांव और 1 टिटवाला स्टेशन पर हैं।
मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों पर वीडियो निगरानी प्रणाली (VRS) के तहत सीसीटीवी के प्रावधान के लिए रेलटेल के साथ समझौता किया गया है, जिसके लिए जल्दी ही निविदा को अंतिम रूप दिया जाएगा।
ब्लॉक स्पॉट की पहचान
इसके अलावा, ब्लॉक स्पॉट की पहचान की गई है। फटका या स्नैचिंग मामलों के लिए संवेदनशील बिंदुओं पर कर्मचारियों को तैनात किया गया है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर उपनगरीय ट्रेनों में जागरूकता संदेश भी नियमित रूप से चलाए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: फसल कर्जमाफी के नियमों में ढील, पालघर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार
मुंबई में वायु प्रदूषण निगरानी के लिए BMC का बड़ा फैसला, निजी कंपनी पर 1.30 करोड़ खर्च करेगी महानगरपालिका
महाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने पैरों में गिरा युवक, मुंबई के बोरीवली से वायरल हुआ प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा
लोकल के 110 रेक का संचालन
मुंबई मंडल में प्रतिदिन औसतन 110 उपनगरीय रेक का संचालन होता है। इसके अलवा 105 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाता है। रात्रि में चलने वाली ट्रेनों में भी ट्रेन एस्कॉर्ट कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। महिला यात्रियों की सुरक्षा में सुधार के लिए मुंबई मंडल में 5 विशेष टीमों का गठन किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए क्रमशः ‘मेरी सहेली’ और ‘स्मार्ट सहेली’ ऑपरेशन भी शुरू किया है।
