-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- 3 Additional Charges Removed From Jalinder Supekar
Mumbai News: जलिंदर सुपेकर से हटा लिए 3 अतिरिक्त प्रभार, वैष्णवी हगवणे केस में नाम सामने आने का हर्जाना
- Written By: आंचल लोखंडे
वैष्णवी हगवणे दहेज उत्पीड़न एवं हत्या मामले में महाराष्ट्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जलिंदर सुपेकर का नाम सामने आने पर उन्हें नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर संभागों के डीआईजी के अतिरिक्त दायित्वों से मुक्त कर दिया गया।

जलिंदर सुपेकर से हटा लिए 3 अतिरिक्त प्रभार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: वैष्णवी हगवणे दहेज उत्पीड़न एवं हत्या मामले में महाराष्ट्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जलिंदर सुपेकर का नाम सामने आने पर उन्हें नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर संभागों के जेल उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के अतिरिक्त दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। सुपेकर महाराष्ट्र जेल विभाग में विशेष पुलिस महानिरीक्षक थे। इस विभाग का मुख्यालय पुणे में है। उनके पास नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर संभागों के डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार भी था।
महाराष्ट्र के गृह विभाग ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर कहा कि जेल विभाग में डीआईजी का पद महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारियों से भरा है और सुपेकर को ‘‘इन पदों के महत्व को देखते हुए” उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जा रहा है।
3 पदों का अतिरिक्त प्रभार देना प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार ‘‘उचित” नहीं
इसमें कहा गया है कि पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के अधिकारी को 3 पदों का अतिरिक्त प्रभार देना प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार ‘‘उचित” नहीं था। आदेश में कहा गया है कि नागपुर संभाग के जेल उप महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार स्वाति साठे को सौंपा गया है, जो पुणे में डीआईजी कारागार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
जब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
‘शिक्षकों से BLO का काम क्यों, पढ़ाएगा कौन?’ सरपंच ने जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े किए तीखे सवाल
आरोपियों को बचाने की कोशिश
आदेश में कहा गया है कि नासिक रोड केंद्रीय कारागार की अधीक्षक अरुणा मुगुतराव को नासिक संभाग की डीआईजी जेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जबकि नागपुर केंद्रीय कारागार के अधीक्षक वैभव आगे को छत्रपति संभाजीनगर संभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राज्य सरकार ने अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) जेल को इन आरोपों की जांच करने के लिए कहा था कि सुपेकर वैष्णवी हगवणे दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।
सुपेकर वैष्णवी के पति शशांक के रिश्तेदार
बता दें कि वैष्णवी हगवणे ने 16 मई को पुणे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उसके परिजन ने आरोप लगाया है कि वैष्णवी के ससुराल वालों और अन्य लोगों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया था। मामला राष्ट्रीय सुर्खियों में आने के बाद वैष्णवी के ससुर राजेंद्र हगवणे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया था। सुपेकर वैष्णवी के पति शशांक के रिश्तेदार हैं।
3 additional charges removed from jalinder supekar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PM30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा रेलवे टिकट क्लर्क, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
Jul 08, 2026 | 10:51 PMजबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
Jul 08, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM













