Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, मानव पिरामिड बनाते समय 206 गोविंदा हुए घायल

जन्माष्टमी के तहत दही हांडी उत्सव में लोग उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में यह उत्सव पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के तहत दही हांडी के प्रतिभागी बहु-स्तरीय मानव पिरामिड बनाते हैं और हवा में लटकी दही हांडी को तोड़ते हैं।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Aug 28, 2024 | 07:59 AM

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 206 गोविंदा हुए घायल

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भगवान श्री कृष्ण को समर्पित ‘जन्माष्टमी का महापर्व सनातन धर्म में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। श्री कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में हल साल बड़े धुमधाम से दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है। मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में यह उत्सव पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के तहत दही हांडी के प्रतिभागी बहु-स्तरीय मानव पिरामिड बनाते हैं और हवा में लटकी दही हांडी को तोड़ते हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि मुंबई में मंगलवार को दही हांडी उत्सव के तहत मानव पिरामिड बनाने में शामिल कम से कम 206 गोविंदा घायल हो गए, जिनमें से 15 को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि रात नौ बजे तक कुल 206 गोविंदा घायल हो गए। पंद्रह गोविंदाओं को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, 17 का ओपीडी में इलाज किया गया और 74 अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। शाम छह बजे तक कुल 63 गोविंदाओं का विभिन्न सरकारी, निजी अस्पतालों में इलाज किया गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि इन घायल गोविंदाओं को बीएमसी संचालित और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

#UPDATE | महाराष्ट्र | मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 206 गोविंदा घायल हो गए: बृहन्मुंबई नगर निगम https://t.co/0LzYk6uCvB — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2024

जन्माष्टमी के तहत दही हांडी उत्सव में लोग उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में यह उत्सव पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के तहत दही हांडी के प्रतिभागी बहु-स्तरीय मानव पिरामिड बनाते हैं और हवा में लटकी दही हांडी को तोड़ते हैं। ठाणे शहर के टेंभी नाका में दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनके गुरु आनंद दिघे ने इस उत्सव को पुनर्जीवित किया, जिससे परंपराओं और सामुदायिक भावना को बल मिला है।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai: बेलासिस ब्रिज व बांद्रा स्काईवॉक का काम पूरा, लेकिन नहीं कट रहा फीता! जानें कब होगा उद्घाटन

मुंबई में बीआईएस स्थापना दिवस: उद्योग और शिक्षा जगत ने गुणवत्ता मानकों पर रखे विचार

मुंबई के कांदिवली में सुरक्षा गार्ड ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या, घर में मिला शव

शादी में नहीं बुलाया तो बुआ के बेटे ने कर दिया कांड, दूल्हे का आपत्तिजनक वीडियो किया लीक

यह भी पढ़ें:- मुंबई में जन्माष्टमी पर दही हांडी का उत्सव, मानव पिरामिड बनाते अब तक 15 गोविंदा घायल

शिंदे ने कहा कि उनके प्रशासन ने स्वतंत्र और सुरक्षित समारोहों की अनुमति देकर महा विकास आघाडी (एमवीए) शासन के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दिया है। शिंदे ने आश्वासन दिया कि सरकार दही हांडी कार्यक्रमों की सुरक्षा और सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाय कर रही है। शिंदे ने आश्वासन दिया कि सरकार दही हांडी कार्यक्रमों की सुरक्षा और सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठा रही है।

कई प्रमुख गोविंदा समूहों ने शहर में कई स्थानों पर नौ और 10-स्तरीय मानव पिरामिड बनाने की कोशिश की। महाराष्ट्र के कई हिस्सों और अन्य जगहों पर यौन उत्पीड़न के मामलों के मद्देनजर, कई गोविंदा समूहों ने मुंबई, ठाणे और अन्य स्थानों पर दही हांडी फोड़ते हुए बैनर और पोस्टर के माध्यम से सामाजिक संदेश भी प्रदर्शित किए। कई महिला गोविंदा समूह भी मानव पिरामिड बनाकर दही हांडी तोड़ने की कोशिश करते नजर आए। इस उत्सव के कारण शहर के कई इलाकों में यातायात जाम की स्थिति भी बनी रही, क्योंकि प्रमुख चौराहों पर दही हांडी लटकाई गई थी। मुंबई और आस-पास के इलाकों में राजनेताओं द्वारा प्रायोजित दही हांडी में मशहूर हस्तियों की मौजूदगी और मनोरंजन कार्यक्रमों के कारण भीड़ उमड़ पड़ी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

206 govindas were injured during dahi handi celebrations in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2024 | 07:40 AM

Topics:  

  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.