

मुंबई: महाराष्ट्र में पुलिस ने अवैध तरीके से राज्य में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन लिया है। इस एक्शन के तहत पुलिस और एटीएस टीम ने अब तक कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अब खबर आ रही है की मुंबई के घाटकोपर में पुलिस ने एक बार फिर अवैध बांग्लागेशियों पर कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
मुंबई में घाटकोपर ईस्ट से पुलिस ने नाला सोपारा में अवैध रूप से रहने के आरोप में चार नाबालिगों सहित 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि ये गिरफ्तारियां पिछली गिरफ्तारी से मिली जानकारी के आधार पर की गई हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद उन्हें और अन्य अवैध प्रवासियों के बारे में और जानकारी मिलेगी।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश कलदते ने बताया, "घाटकोपर पुलिस स्टेशन ने 10 दिसंबर को भीमनोदर जंक्शन पर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान..."
10 दिसंबर को नागरिक को केस दाखिल कर गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन्हें कार्रवाई करते हुए इस बात का खुलासा किया था। इस पर पुलिस की टीम ने 5 पुरुष, 4 महिला और 4 छोटे बच्चों को मिलाकर कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया, जांच में उनके बांग्लादेशी होने का खुलासा हुआ। बताया गया कि वे सभी यहां काम के सिलसिले में आए थे। मामले में आगे की जांच चल रही है।
आपको बताते चले कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन लोगों को वापस डिपोर्ट करने करती है लेकिन कार्रवाई में देरी के कारण डिपोर्ट में काफी समय लग जाता है। इस साल 2024 में नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किए विदेशी और बांग्लादेशी नागरिकों का आंकड़ा कुल 653 है। इनमें से 47 बांग्लादेशी पुरूष है 52 बांग्लादेशी महिलाएं हैं। इनमें से अब तक केवल 14 को ही डिपोर्ट किया जा चुका है।