-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Siddhivinayak Mandir Laddu Rat Video Controversy Tirupati Balaji
तिरुपति के बाद सिद्धिविनायक के प्रसाद पर मचा बवाल! लड्डू के पैकेट में मिले चूहों के बच्चे, मंदिर ट्रस्ट ने दी सफाई
- Written By: राहुल गोस्वामी
तिरुपति के बालाजी मंदिर में प्रसाद की शुद्धता पर मचा बवाल अभी तक थमा नहीं कि मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद की शुद्धता को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं। दावा है कि सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद के पैकेट पर चूहों के बच्चे मिले हैं।

(डिज़ाइन फोटो)
मुंबई: जहां एक तरफ तिरुपति के बालाजी मंदिर में प्रसाद की शुद्धता पर मचा बवाल अभी तक थमा नहीं है। वहीं अब महाराष्ट्र में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद की शुद्धता को लेकर सवाल उठ खड़े हुए हैं। दरअसल अब यह दावा किया जा रहा है कि सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद के पैकेट पर चूहों के बच्चे मिले हैं।
ऐसे में तिरुपति लड्डू विवाद की तरह ही सिद्धिविनायक के प्रसाद की शुद्धता पर भी सवाल उठने लगे हैं कि प्रसाद बनाकर साफ सुथरे स्थल पर नहीं रखे जा रहे। खुद सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्ट ने इस मामले में अब अपनी जांच शुरू कर दी है। दरअसल सिद्धिविनायक मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में प्रसाद के पैकेट पर चूहे के बच्चे भी देखे जा सकते हैं।
यहां पढ़ें- महाराष्ट्र: अक्षय शिंदे एनकाउंटर पर सियासी बवाल
सम्बंधित ख़बरें
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
गुड़ी पड़वा पर सिद्धिविनायक में 2 करोड़ के गहनों की नीलामी, बाप्पा का प्रसाद पाने उमड़े भक्त
चंद्र ग्रहण 2026: मुंबईकरों के लिए अलर्ट! सूतक काल में बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट, शुद्धिकरण के बाद होगी आरती
इस वीडियो के सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सर्वणकर का कहना है कि वीडियो में दिखाई गई जगह मंदिर परिसर का हिस्सा नहीं है। ये जानबुझकर मंदिर के की इमेज खराब करने की कोशिश है। मंदिर ट्रस्ट इस मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है।
#WATCH | Mumbai: Sada Sarvankar, Shiv Sena leader & Chairperson of Shree Siddhivinayak Ganapati Temple Trust (SSGT) says, “The place where prasad of Lord Ganesh is prepared here is very neat and clean. We make all efforts to keep it very clean. Ghee, cashew and whatever else goes… pic.twitter.com/65p89KUwiL — ANI (@ANI) September 24, 2024
बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट इस मामले पर आज मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। वहीं वायरल वीडियो में चूहे के बच्चों के साथ यह भी देखा जा सकता है कि प्रसाद के पैकेट को चूहों ने खाया है और तो और लड्डू को चूहों ने कुतरा भी है।
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को बांटे जाने वाले ‘महाप्रसाद लड्डू’ के पैकेट में चूहे के बच्चे मिले हैं। pic.twitter.com/igP621RAu6 — Hello (@hello73853) September 24, 2024
गौरतलब है कि बीते 18 सितंबर को ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने यह दावा किया था कि पिछली जगनमोहन रेड्डी की सरकार के दौरान तिरुपति के प्रसाद में पशुओं की चर्बी का इस्तेमाल हुआ था। इस पर पलटवार करते हुए वाईएसआर ने कहा था कि चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक लाभ के लिए करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचा कर महापाप कर रहे हैं।
यहां पढ़ें- पश्चिम बंगाल: अलिपुरद्वार में मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतरीं, कई ट्रेनें डायवर्ट
वहीं तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने बीते 20 सितंबर को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया था कि प्रयोगशाला परीक्षणों से पता चला है कि चयनित नमूनों में पशु वसा और चर्बी की मौजूदगी है और बोर्ड “मिलावटी” घी की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार को काली सूची में डालने की प्रक्रिया में है। बता दें कि तिरुपति के लड्डू प्रसाद को श्रीवारी लड्डू के तौर भी जाना जाता है।बीते तीन सौ साल से तिरुपति मंदिर में श्रद्धालुओं को यही प्रसाद के रुप में बांटा जा रहा है।
Mumbai siddhivinayak mandir laddu rat video controversy tirupati balaji
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














