- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Pune Expressway Missing Link Open Travel Time Reduced
Mumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
Mumbai Pune Expressway Missing Link News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट का मुंबई की ओर जाने वाला मार्ग भी शुरू हो गया है। इस नए कॉरिडोर से यात्रा समय 25-30 मिनट कम हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Pune Expressway Missing Link Open: पुणे खंड पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के एक दिन बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग को शनिवार दोपहर वाहनों के लिए खोल दिया गया।
उद्घाटन के लिए बनाए गए ढांचे को हटाने और सफाई कार्य के कारण इसमें कुछ देरी हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की उपस्थिति में एक दिन पहले 13.3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का उद्घाटन किया था।
यह एक्सप्रेसवे के भोर घाट खंड से होकर गुजरता है और इस मार्ग के कारण मुंबई एवं पुणे के बीच यात्रा के समय में 25 से 30 मिनट की कमी आई है।
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार हताशा की निशानी, शिव सेना नेता Shaina NC ने साधा निशाना
कोर्ट के फैसले और समय का चक्र, चुनाव आयोग की अनियमितताओं पर आनंद दुबे ने उठाए बुनियादी सवाल
34 साल की हुई मुंबई की लेडीज स्पेशल, पश्चिम रेलवे पर शुरू हुई थी, पहली महिला लोकल
एसी लोकल की छत पर चढ़ा सिरफिरा! रेलकर्मियों ने बिजली सप्लाई रोक बचाई जान
तुरंत खोला गया था रास्ता
इस कॉरिडोर के पुणे की ओर जाने वाले मार्ग को यातायात के लिए तुरंत खोल दिया गया; हालांकि मुंबई की ओर जाने वाला मार्ग उद्घाटन के बाद कई घंटों तक यातायात के लिए बंद रहा।
महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग को खोलने में देरी मुख्य रूप से उद्घाटन के दौरान बनाए गए ढांचे को हटाने और सफाई कार्य के कारण हुई।
ये भी पढ़ें :- Mumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
‘मिसिंग लिंक’ के बाद जाम नहीं
- अधिकारी ने कहा कि शेष सभी सामग्री हटा दिए जाने और सड़क की सफाई पूरी होने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
- एक्सप्रेसवे नियंत्रण कक्ष ने कहा कि वाहनों की भारी आवाजाही के बावजूद शुक्रवार शाम को जब से ‘मिसिंग लिंक’ के पुणे की ओर जाने वाले मार्ग को यातायात के लिए खोला गया है, तब से ‘एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे’ पर कोई बड़ा यातायात जाम नहीं देखा गया है।
- ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना मुंबई की ओर रायगढ़ जिले के खोपोली को पुणे जिले के लोनावला के पास कुसगांव से जोड़ती है।
Mumbai pune expressway missing link open travel time reduced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Hanuman Chalisa: 40 दिन तक हनुमान चालीसा के पाठ से क्या होगा? जानते साथ शुरू कर देंगे!
May 05, 2026 | 09:31 PMममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार हताशा की निशानी, शिव सेना नेता Shaina NC ने साधा निशाना
May 05, 2026 | 09:30 PMजालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका, आग से मचा हड़कंप
May 05, 2026 | 09:27 PMSIP vs Post Office Investment: रिटायरमेंट के लिए कौन है बेहतर विकल्प? जानिए फायदे और नुकसान
May 05, 2026 | 09:22 PMMP News: तेज तर्रार और एकदम सटीक…भोपाल में NSG की हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल, बंसल वन में किया अभ्यास
May 05, 2026 | 09:21 PMबारामती में सुनेत्रा पवार की महाविजय, 2 लाख से ज्यादा वोटों से रचा इतिहास, कृष्णा हेगड़े ने बताया जीत का राज़
May 05, 2026 | 09:02 PMउज्जैन में दोस्त की बहन का एग्जाम देने आई थी JEE पास लड़की, 3 हजार रुपये के लिए किया करियर खराब!
May 05, 2026 | 09:01 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













