Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MNS मोर्च में उद्धव और शरद पवार के कार्यकर्ता हुए शामिल, जमकर हुआ हंगामा

MNS के मार्च में शिवसेना (UBT) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मार्च में जमकर हंगामा हुआ। सीएम ने कहा, कानून व्यवस्था को चुनौती दी गई।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 08, 2025 | 09:12 PM

मनसे मोर्चा में हंगामा (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने मंगलवार (8 जुलाई) को ठाणे जिले के मीरा रोड में मोर्चा निकाला। मीरा रोड में ही पिछले दिनों मनसे के कार्यकर्ताओं ने मराठी नहीं बोलने पर दुकानदार की पिटाई कर दी थी। इसके विरोध में स्थानीय व्यपारियों ने रैली निकाली। अब इसके विरोध में आज रैली का आयोजन मराठी एकीकरण समिति की अगुवाई में MNS और अन्य मराठी समर्थक समूहों ने किया।

MNS के मोर्चे में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था के संभावित खतरे का हवाला देते हुए विरोध मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

मनसे के कार्यकर्ताओं ने मंत्री को भगाया

इस बीच दोपहर में विरोध स्थल पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना के मंत्री प्रताप सरनाईक को गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया और भगा दिया। झंडे और मराठी नारे से लिखी सफेद टोपी पहने मीरा रोड और उससे सटे भयंदर की सड़कों पर चले। इससे पहले MNS के कई पदाधिकारियों को आधी रात से हिरासत में लिया गया। महिलाओं को पुलिस की वैन में भरे जाने की तस्वीरें दिखाई गईं, जबकि वे पुलिस की मनमानी के खिलाफ नारे लगा रही थीं। कई कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए एक बैंक्वेट हॉल के अंदर हिरासत में लिया गया।

सीएम ने कहा कानून-व्यवस्था को दी चुनौती

विवाद के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रैली के लिए अनुमति दे दी गई थी, लेकिन मनसे ने एक खास मार्ग पर जोर दिया, जिससे कानून-व्यवस्था की चुनौती पैदा हो गई। अगर वे उचित मार्ग के लिए अनुमति मांगते हैं, तो हम अनुमति देते।

प्रताप सरनाईक ने क्या कहा?

मराठी मुद्दे के लिए बढ़ते समर्थन को देखते हुए शिवसेना के मंत्री प्रताप सरनाईक ने पुलिस की आलोचना की। उन्होंने कहा, पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से गलत थी। सरकार ने मराठी हितों के समर्थन में शांतिपूर्ण मोर्चा को दबाने के लिए ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है। वह इस मामले पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करेंगे।

मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि पुलिस का इस तरह का रवैया अनुचित है और अगर मराठी भाषी लोगों ने शांतिपूर्ण मार्च के लिए अनुमति मांगी थी, तो पुलिस को उन्हें इसकी अनुमति देनी चाहिए थी। इससे पहले उन्होंने कहा था, मराठी एकीकरण समिति और कई अन्य संगठनों ने रैली के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। मैं जा रहा हूं, अगर पुलिस की हिम्मत है, तो मुझे गिरफ्तार करे।

Mumbai mira road mns march eknath shinde minister pratap sarnaik heckled in mns rally

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2025 | 09:11 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • MNS Leaders
  • Raj Thackeray
  • Sharad Pawar
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

Wardha News: नगर परिषद-नगर पंचायत कर्मियों का ऐल्गार, जिले के 30 कर्मी मुंबई मोर्चा में लेंगे हिस्सा

2

पनवेल में खाड़ी पुल के नीचे मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

3

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस विशेष : सही तरीके से डिजिटल साक्षरता के बिना बढ़ रही साइबर ठगी

4

भंडारा में शुरू हुआ जनता दरबार, पाकलमंत्री पंकज भोयर शुरू की नई पहल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.