- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai High Court Gives Time Till March 24 To Central Government To File Its Reply In Aurangabad Nomination Case
मुंबई हाई कोर्ट ने औरंगाबाद नामांकन मामले में केंद्र सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 24 मार्च तक का समय दिया
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

बंबई उच्च न्यायालय File Photo
औरंगाबाद : मुंबई हाई कोर्ट (Mumbai High Court) में औरंगाबाद (Aurangabad) का नामांतर छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) करने और उस्मानाबाद (Osmanabad) का नामांतर धाराशिव (Dharashiv) करने को लेकर दायर की गई तीन अलग-अलग याचिकाओं पर दोबारा सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति मारने के बेंच के सामने याचिका कर्ता हिशाम उस्मानी, मुश्ताक अहमद द्वारा दायर की गई याचिकाओं (Petitions) पर सुनवाई हुई।
सुनवाई के दरमियान याचिकाकर्ता हिशाम उस्मानी के वकील एसएस काजी ने पैरवी की। उन्हें एड. खीजर पटेल ने भी सहकार्य किया। सुनवाई में याचिकाकर्ताओं की वकील ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नामांतर करने के बारे में केंद्र सरकार द्वारा दी गई एनओसी और जारी किए गए नोटिफिकेशन से कोर्ट को अवगत कराते हुए उस पर अमेंडमेंट चैलेंज किया। इस पर हाईकोर्ट ने 24 मार्च तक नामांतर के बारे में अपने जवाब पेश करने के आदेश केंद्र सरकार को दिए।
सम्बंधित ख़बरें
खेती के मौसम में डीजल संकट से किसान परेशान, संभाजीनगर में कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म
संभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
छत्रपति संभाजीनगर में सचखंड एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से पहुंची, भीषण गर्मी में यात्रियों को हुई भारी परेशानी
छत्रपति संभाजीनगर: जालना से इलाज के लिए आई महिला का सिडको बस स्टैंड से अपहरण, ऑटो चालक पर केस दर्ज
याचिकाकर्ता के वकील एसएस काजी ने बताया कि शहरों के नामांतरों को लेकर इस याचिका पर अंतिम सुनवाई 27 मार्च को होगी। उधर याचिकाकर्ता मोहम्मद हिशाम उस्मानी ने विश्वास जताया कि उन्हें न्याय जरुर मिलेगा। उधर उस्मानाबाद शहर का नामांतर करने के खिलाफ दायर याचिका पर एड. तलेकर ने पैरवी की। बता दें कि गत सप्ताह ही ऐतिहासिक औरंगाबाद शहर के नामांतर को केंद्र सरकार ने मंजूरी देकर उसका नाम छत्रपति संभाजीनगर करने को परमिशन दी है। औरंगाबाद के अलावा उस्मानाबाद शहर का नामांतर धाराशिव करने को भी मंजूरी दी गई है। केंद्र सरकार के पहले आदेश में सिर्फ औरंगाबाद शहर का नाम छत्रपति संभाजीनगर करने को परमिशन दी थी। औरंगाबाद शहर सहित जिले को छत्रपति संभाजीनगर करने को परमिशन दी गई। केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद जिला और महानगरपालिका प्रशासन ने भी शहर और जिले का नामांतर करने के लिए जरुरी प्रक्रिया पर युद्ध स्तर पर काम शुरु किया गया है।
Mumbai high court gives time till march 24 to central government to file its reply in aurangabad nomination case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US-ईरान तनाव का असर नवी मुंबई एयरपोर्ट पर, फिर टल सकती है इंटरनेशनल फ्लाइट्स की शुरुआत
May 26, 2026 | 07:59 AMबैकडेटेड किराया वृद्धि के खिलाफ नासिक के व्यापारियों ने महापौर से की मुलाकात, जल्द बुलाई जाएगी विशेष बैठक
May 26, 2026 | 07:54 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के T-59 बाघ का जबलपुर में दूसरा पोस्टमार्टम, मौत की वजह अब भी साफ नहीं
May 26, 2026 | 07:46 AMपुणे कोर्ट में राहुल गांधी से जुड़े मामले में सुनवाई तेज, 1 जून को आ सकता है बड़ा फैसला
May 26, 2026 | 07:45 AM26 मई का इतिहास: मोदी और 26 मई का खास कनेक्शन, जानिए क्यों अहम है यह दिन
May 26, 2026 | 07:38 AMEnriched Uranium: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे या तुरंत नष्ट करें
May 26, 2026 | 07:37 AMनासिक में मानसून से पहले मनपा की बड़ी मुहिम; डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नागरिकों से ‘ड्राय डे’ की अपील
May 26, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














