Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दाउद मुझे दे रहा PM मोदी और योगी की सुपारी, पुलिस को फर्जी कॉल करने वाले को दो साल की सजा

पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने के लिए दाउद मुझे सुपारी दे रहा है। मुंबई पुलिस को ऐसी फोन कॉल करने वाले आरोपी को मुंबई की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Apr 03, 2025 | 10:15 AM

पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई : ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी को जान से मारने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम मुझे सुपारी दे रहा है’। पुलिस को इस प्रकार के फर्जी धमकी भरे कॉल करने वाले युवक को मुंबई की एक न्यायिक कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। आरोपी पर कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने कहा है कि आरोपी के प्रति किसी भी तरह की सहानुभूति दिखाना गलत है।

मुंबई के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमंत जोशी ने यह फैसला सुनाया है। वर्ष 2023 के मामले में 29 मार्च को 2025 को बचाव पक्ष ने उस दलील को कोर्ट ने खारिज कर दिया था जिसमें आरोपी को दिमागी रूप से मरीज बताया गया था। बचाव पक्ष ने कहा था कि आरोपी कामरान खान मानसिक रूप से अस्थिर है और उसके साथ नरमी बरती जाए। हालांकि आरोपी को लेकर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कोई रिपोर्ट कोर्ट में पेश नहीं की गई थी।

PM मोदी को बस से उड़ाने के लिए दाउद दे रहा 5 करोड़

मामले में अभियोजन पक्ष ने बताया था कि आरोपी ने नवंबर 2023 में मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोनकर धमकी दी थी कि वह सरकारी जेजे अस्पताल को बम से उड़ाने जा रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी की जान को भी खतरा है। दाउद मुझे पीएम को बम से उड़ाने के लिए 5 करोड़ की सुपारी दे रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या आपकी ब्यूटी क्रीम में ज़हर है? महाराष्ट्र FDA ने इन तीन प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई तत्काल रोक

मुंबई में भारी बारिश से थमी रफ्तार, 6 जुलाई तक रेड अलर्ट, भांडुप में धंसी सड़क, लेप्टो बीमारी का बढ़ा खतरा

महाराष्ट्र सहकारिता क्षेत्र में बना देश का रोल मॉडल, CM फडणवीस का बड़ा दावा, सहकारी शिक्षा कोष फिर होगा शुरू

PM Modi Threat: 9 जुलाई के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू

योगी के लिए एक करोड़ की सुपारी

आरोपी कामरान यहीं नहीं रुका था। उसने पुलिस को यह भी कहा था कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने के लिए भी अंडरवर्ल्ड डॉन उसे एक करोड़ की सुपारी ऑफर कर रहा है। दाउद उसे इन दोनों नेताओं को खत्म करने के लिए पैसे देने के लिए फोन कर रहा है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरोपी पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया

कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद आरोपी को दो साल की सजा सुनाने के बाद उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने कहा है कि इस प्रकार के कृत्य करने वाले को मानसिक बीमार मानकर रियायत करना उचित नहीं है। ऐसे व्यक्ति लोगों के बीच डर फैलाने का काम करते हैं।

Mumbai court sentenced 2 years imprisonment for accused to threatened call for pm narendra modi yogi adityanath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2025 | 10:15 AM

Topics:  

  • Latest Hindi News
  • Mumbai News
  • PM Modi threat
  • PM Narendera Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.