शिवसेना का ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण कुटुंब भेट’ अभियान शुरू, लाभार्थी परिवारों के घर पहुंचे CM शिंदे
राज्य की 2 करोड़ जनता के घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रख कर शुरू की गई इस योजना के श्रेय को भुनाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना लाभार्थी परिवारों से मिलने के लिए 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण कुटुंब भेट' (लाडली बहन परिवार मिलन) नामक व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।
- Written By: आकाश मसने
लाडली बहन योजना के लाभार्थी परिवारों के घर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: एक्स@mieknathshinde)
मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण’ (लाडली बहन) योजना को महिलाओं का जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। राज्य की 2 करोड़ जनता के घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रख कर शुरू की गई इस योजना के श्रेय को भुनाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना लाभार्थी परिवारों से मिलने के लिए ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण कुटुंब भेट’ (लाडली बहन परिवार मिलन) नामक व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।
अभियान को सफल बनाने के लिए शिवसेना के विभागवार समन्वयकों की बुधवार को नियुक्ति की गई। पार्टी ने इस अभियान को 7 भागों में, उत्तर महाराष्ट्र, पश्चिम विदर्भ, मुंबई और ठाणे, पश्चिम महाराष्ट्र, पूर्वी विदर्भ, मराठवाड़ा और कोंकण में चलाने के लिए 14 समन्वयक नियुक्त किए हैं।
10 सितंबर को सीएम शिंदे ने ठाणे में ‘मुख्यमंत्री माझी माझी लाडकी बहीण कुटुंब भेट’ अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ठाणे के किसन नगर के लाभार्थी परिवारों से मुलाकात की आगे शिवसेना के 1 लाख कार्यकर्ता प्रतिदिन 15 लाभार्थी परिवारों से मुलाकात करेंगे। पार्टी ने एक सप्ताह के अंदर 1 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का संकल्प लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
मुंबई में पधारे देश की राजनीति के चाणक्य, इन 8 तस्वीरों में देखें अमित शाह का पूरा मुंबई दौरा
30 हफ्तों में तैयार होगा मुंबई 3.0 का मास्टर प्लान, CM की उपस्थिति में हुई सिंगापुर की कंपनी से करार
बदलेगा ठाणे रिंग मेट्रो का प्रारूप: सरनाईक के सुझावों पर एक्शन, शिंदे ने संशोधित प्लान तैयार करने के दिए आदेश
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में BJP और अजित पवार की फ्रेंडली फाइट को ना, शिंदे गुट अड़ा
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखा कि ”शिवसेना की ओर से पूरे राज्य में चलाए जा रहे ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहीन कुटुंब भेट अभियान’ की शुरुआत ठाणे शहर से की गई। इस अभियान के तहत मैं व्यक्तिगत तौर पर 15 परिवारों से मिला और उनकी राय ली।”
📍ठाणे ध्यास समाजातील सर्व घटकांच्या उन्नतीचा! ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण कुटुंब भेट अभियाना’चा शुभारंभ pic.twitter.com/WVpOdNtvsI — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) September 10, 2024
इस अवसर पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, सांसद नरेश म्हस्के, विधायक प्रताप सरनाईक, पूर्व विधायक रवींद्र फाटक, युवा सेना के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक, स्थानीय पूर्व नगरसेवक योगेश जानकर, पूर्व नगरसेवक राम रेपाले, विभाग प्रमुख बबन मोरे, विभाग प्रमुख एकनाथ भोईर उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव से पहले BJP में अंदरूनी कलह, किरीट सोमैया बोले- फडणवीस-बावनकुले से ज्यादा है अहमियत
10 महत्वपूर्ण योजनाओं की देंगे जानकारी
इस अभियान में लाडली बहन और उनके परिवार को सरकार की 10 महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसकी अहम जिम्मेदारी युवा सेना को सौंपी गई है। शिवसेना सचिव भाऊसाहेब चौधरी द्वारा जारी विज्ञप्ति के जारी कर इन नामों की घोषणा की हैं।
ये हैं नव नियुक्त समन्वयक
- उत्तर महाराष्ट्र- भाऊसाहेब चौधरी, राजेंद्र चौधरी
- पश्चिम विदर्भ- संजय मोरे, अनिल भोर
- मुंबई और ठाणे डिवीजन- सिद्धेश कदम, सुसिबेन शहा
- पश्चिमी महाराष्ट्र- राहुल शेवाले, कृष्णा हेगड़े
- पूर्व विदर्भ- मनीषा कायंदे, किरण सोनावणे
- मराठवाड़ा- अमेय घोले, अमोल नवले
- कोंकण डिवीजन- वैभव थोरात, रूपेश पाटिल
