'लाडकी बहिन योजना' के बढ़ेंगे पैसे, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कर दिया ऐलान

महाराष्ट्र में 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के तहत महिलाओं के खातों में पैसे जमा होने शुरू हो गए हैं। इसी बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को इस योजना के पैसे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि "प्यारी बहनें हमें शक्ति देंगी तो लाडकी बहिन योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ जाएगी।"
Money for Ladki Behin Yojana will be increased, Eknath Shinde
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फोटो: ANI)
Published on: 
Updated on: 

सतारा. महाराष्ट्र में 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के तहत महिलाओं के खातों में पैसे जमा होने शुरू हो गए हैं। इसी बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को इस योजना के पैसे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि "प्यारी बहनें हमें शक्ति देंगी तो लाडकी बहिन योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ जाएगी।"

बता दें की इस योजना के तहत, ढाई लाख रुपये से कम की सालाना पारिवारिक आय वाली महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता के रूप में 1,500 रुपये दिये जा रहे हैं।

शिंदे ने सतारा में योजना की शुरुआत किये जाने के अवसर पर कहा, "मेरी सरकार 1,500 रुपये पर नहीं रुकेगी। अगर आप हमें शक्ति देंगे तो पैसा बढ़ जाएगा।" उनका बयान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समर्थन के लिए एक स्पष्ट आह्वान है। चुनाव नवंबर में होने की संभावना है।

शिंदे ने कहा कि अब तक एक करोड़ पात्र महिलाओं को 3,000 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं और इस वर्ष के लिए 35,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'लाडकी बहिन योजना' और तीन मुफ्त सिलेंडर देने की पहल महिलाओं को "आत्मनिर्भर" बनाने का प्रयास है, न कि चुनावी हथकंडा।

उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, "हालांकि, दुष्ट सौतेले भाई इन योजनाओं को बदनाम कर रहे हैं।" शिंदे ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं, वे 1,500 रुपये के महत्व और मूल्य को नहीं समझेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कई महिलाओं के खातों में पैसे गए हैं और जिन महिलाओं का आधार सीडिंग रह गया है उन्हें भी पैसे मिलेंगे। जबकि जो महिलाएं 31 अगस्त तक आवेदन करेंगी उन्हें भी पैसे मिलेंगे। इसके अलावा जो महिलाएं रह गई है उनके बैंक खातों में भी जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने के पैसे आएंगे। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com