भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का पहला दौरा, साइकिल रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम

Indore Yuva Morcha Controversy Of Shyam Taylor Visit: बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दौरे को लेकर इंदौर में सियासत शुरू हो गयी है, प्रदेश अध्यक्ष का यह पहला इंदौर दौरा है।
BJP Yuva Morcha state president Shyam Taylor ahead of his first Indore visit, amid reports of discontent among local party workers over organisational responsibilities and event preparations.
बीजेपी कार्यकर्ताओ के द्वारा लगाया गया पोस्टर (फोटो सोर्स - नवभारत )
Published on
Updated on

Indore BJP Yuva Morcha Event: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का इंदौर का पहला दौरा रविवार को प्रस्तावित है,इसे लेकर शहर अध्यक्ष के दावेदारों ने जमकर तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन दौरे से पहले ही संगठन के भीतर नाराजगी की चर्चा तेज हो गई है। युवा मोर्चा के स्थानीय कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यक्रम की जिम्मेदारियां इंदौर के पदाधिकारियों को देने के बजाय अन्य जिलों के नेताओं को सौंपी गई हैं, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नजर आ रहा है।

शक्ति प्रदर्शन का प्लान साइकिल रैली तक सिमटा

सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के पहले इंदौर दौरे को भव्य बनाने की योजना थी और बड़ी रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी थी। हालांकि संगठनात्मक कारणों से यह योजना साकार नहीं हो सकी और अब कार्यक्रम केवल साइकिल रैली तक सीमित रह गया है। रविवार सुबह शहर में साइकिल रैली निकालकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।हालाकि इंदौर के कार्यकर्ताओं साईकिल रैली की जगह मैराथन दौड़ करने का प्रस्ताव दिया था।

इंदौर के पदाधिकारी होने के बावजूद बाहरी नेताओं को जिम्मेदारी

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में इंदौर के आठ से अधिक पदाधिकारी शामिल हैं, लेकिन कार्यक्रम के व्यवस्थाओं की कमान दूसरे जिलों के पदाधिकारियों को सौंपे जाने से स्थनीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी बताई जा रही है और कई दावेदार इसे इंदौर इकाई की अनदेखी मान रहे हैं।प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या धार के रहने वाले है और प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल वर्मा उज्जैन के रहने वाले है लेकिन फिलहाल इंदौर में डेरा डाले हुए है।

बैनर-पोस्टर को लेकर भी बढ़ा विवाद

एक ओर इंदौर स्वच्छता में देश का नंबर-1 शहर है और दूसरी ओर शहर में अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण आयोजन चल रहे हैं। इसके बावजूद युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष पद के दावेदारों द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैनर और होर्डिंग लगाए जा रहे है, शहर भाजपा नेतृत्व ने सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर और होर्डिंग लगाने से मना किया था, लेकिन निर्देशों की अनदेखी की जा रही है जिसे स्थानीय बीजेपी भी गंभीरता से ले रही है।

तीन बार टल चुका दौरा, छह महीने बाद भी नहीं हो पाया आगमन

श्याम टेलर को प्रदेश अध्यक्ष बने करीब छह महीने हो चुके हैं, लेकिन उनका इंदौर दौरा अब तक तीन बार स्थगित हो चुका है। ऐसे में पहली बार हो रहे दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जिस उत्साह की उम्मीद थी, वह दिखाई नहीं दे रहा। संगठन के भीतर इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।हालाकि माना यह जा रहा है की इंदौर शहर अध्यक्ष की अभी तक घोषणा नही की गयी इसलिए कार्यकर्ताओ में भी उत्साह कम है। यह ही पढें:मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज, विश्वास सारंग बोले- सुप्रीम कोर्ट ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया

भाजपा युवा मोर्चा से शहर के कई नेताओं ने पाया है मुकाम

बीजेपी की युवा मोर्चा विंग से शहर के कई नेताओं ने बड़ा मुकाम पाया है, गौरव रणदिवे वर्तमान में प्रदेश महामंत्री है, जो पहले युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके है, वही गोलू शुक्ला भी शहर अध्यक्ष युवा मोर्चा रह चुके है जो अब बीजेपी विधायक है, ऐसे में बीजेपी युवा मोर्चा को महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, इंदौर भाजपा और युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के लिए यह दौरा संगठनात्मक एकजुटता दिखाने का अवसर माना जा रहा था, लेकिन जिम्मेदारियों के बंटवारे, स्थानीय नाराजगी और बैनर-पोस्टर विवाद ने कार्यक्रम से पहले ही कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि रविवार का दौरा संगठन की ताकत दिखाएगा या अंदरूनी असंतोष को और उजागर करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com