डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
Wardha Minor Girl Marriage: वर्धा में नाबालिग किशोरी को भगाकर शादी करने और गर्भवती होने का मामला सामने आया। डॉक्टर के पास जांच के दौरान खुलासा होने पर युवक के खिलाफ फिर केस दर्ज किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
वर्धा मामला, किशोरी गर्भवती,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Wardha Teenage Pregnancy Case: वर्धा किशोरी को भगा ले जाने के मामले में जेल से छुटे युवक के साथ ही मंदिर में विवाह रचाया। कुछ महीने दोनों साथ रहे। इसी बीच नाबालिग पत्नी गर्भवती रही। उपचार के लिए डॉक्टर के पास पहुंचने पर मामला प्रकाश में आया, इस बेचिदे मामले में पुनः युवक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी का नाम कुंदन जयसिंग चव्हाण (22) बताया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कुंदन के 17 वर्षीय किशोरी के साथ तीन वर्ष से प्रेमसंबंध थे।
इस बीच 2024 को दोनों साथ भागे भी थे। प्रकरण में पीड़िता की मां ने सेलू थाने में शिकायत देने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी कुंदन व पीड़िता की खोज कर वापिस लाया। कुंदन को कोर्ट ने जेल पास कर दिया, कुछ दिनों बाद कुंदन को जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
फिर कुंदन ने 26 जनवरी 2025 को पीड़ित किशोरी के साथ एक मंदिर में विवाह रचाया। पञ्श्चात दोनों 24 अप्रैल 2026 तक पीड़िता के मां के यहां रहे। इस बीच दोनों में शारिरीक संबंध भी बने। इसमें पीड़िता चार माह की गर्भवती रही। यह बात ध्यान में आने से पीड़िता की मां ने दोनों को उनके गांव जाने के लिए कहा, इसलिए कुंदन नाबालिग पत्नी को लेकर पुणे जिले के नवले बस्ती ताथवडे में रहने चले गया।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
अकोला में भीषण हादसा: बस और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
यवतमाल में महावितरण का बड़ा एक्शन: दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की हाईटेक बिजली चोरी का पर्दाफाश
पुणे के चिकित्सक ने किया मामला उजागर
छठवां महीना लगने पीड़िता रिश्तेदार के साथ अस्पताल में गई। जहां डॉक्टर ने आधार कार्ड देखने पर पीड़िता की आयु 18 वर्ष से कम पायी गई। यह बात डॉक्टर ने स्थानीय पुलिस को बताई।
यह भी पढ़ें:-फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
संबंधित पुलिस ने मामला वर्धा जिले का होने से देवली पुलिस को सूचना दी। जांच-पड़ताल के बाद प्रकरण में कुंदन चव्हाण के खिलाफ पुनः बाल विवाह प्रतिबंधक कानून के साथ ही विविध धाराओं के तहत देवली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
