Maharashtra Top 10 News: गडकरी के संन्यास की अफवाहों से ऑटो ड्राइवरों की हड़ताल तक, जानिए आज की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 News Today: नितिन गडकरी के संन्यास की अफवाह पर सफाई, मुंबई में ऑटो हड़ताल, खवड्या पहाड़ी हादसे में नया मोड़ और सुरक्षा पाबंदियाें तक। जानिए महाराष्ट्र की आज की मुख्य खबरें।
maharashtra top 10 news today
महाराष्ट्र टॉप 10 खबरेंसोर्स: AI

Maharashtra Top 10 News 24 August: महाराष्ट्र के राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक गलियारों में आज कई बड़ी हलचलों का दिन रहा। एक तरफ छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में पारिवारिक तनाव का एक नया एंगल सामने आया है, तो दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के राजनीति से संन्यास की अटकलों पर उनके कार्यालय ने पूर्णविराम लगा दिया है।

इधर त्योहारों के मौसम को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है, वहीं मराठी भाषा अनिवार्यता के विरोध में मुंबई की सड़कों पर ऑटो चालकों का आक्रोश भी देखने को मिला। आइए जानते हैं महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी और प्रमुख खबरें।

1. मोबाइल नहीं, पिता को घर लाने की जिद बनी मौत की वजह? खवड्या पहाड़ी हादसे पर कुणाल की मौसी का बड़ा खुलासा

kunal chandgude mausi disclosure
कुणाल के परिवार को लेकर मौसी का बड़ा खुलासा सोर्स: AI

छत्रपति संभाजीनगर की खवड्या पहाड़ी से गिरकर एक ही परिवार के तीन लोगों मुरलीधर, संगीता और कुणाल चांदवडे की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक कुणाल की मौसी कल्याणी दाभाडे ने मोबाइल विवाद की खबरों को खारिज करते हुए दावा किया कि कुणाल का इरादा खुदकुशी का नहीं था। वह केवल अपने पिता को भावुक करके पारिवारिक कलह खत्म करने और उन्हें घर वापस लाने की कोशिश कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

2. क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

Nitin Gadkari Retirement Statement Clarification
नितिन गडकरीडिजाइन फोटो

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर में दिए एक बयान के बाद उनके राजनीति से संन्यास लेने की अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि, स्थिति को स्पष्ट करते हुए गडकरी के आधिकारिक कार्यालय ने बयान जारी कर इन सभी अटकलों और अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. मराठी अनिवार्यता के विरोध में मुंबई में ऑटो चालकों की 3 दिवसीय हड़ताल, सड़कों पर थमे पहिए, यात्री परेशान

Auto-rickshaw drivers' three-day strike in Mumbai against the mandatory Marathi requirement
मुंबई ऑटो रिक्शा हड़ताल मराठी, प्रताप सरनाईक सोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो

महाराष्ट्र सरकार द्वारा ऑटोरिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता के नियम के खिलाफ मुंबई में चालकों ने 3 दिनों की हड़ताल शुरू कर दी है। चालकों का आरोप है कि भाषा न जानने पर 15 से 20 हजार रुपये तक के भारी जुर्माने और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है। यहां देखें पूरी खबर

4. मुंबईकर ध्यान दें! 27 सितंबर तक भूलकर भी साथ न रखें ये सामान, वरना पुलिस करेगी सीधी कार्रवाई

dahi handi and ganesh utsav
दही हंडी और गणेश उत्सव की तैयारीसोर्स- सोशल मीडिया

आगामी त्योहारों के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए 29 अगस्त से 27 सितंबर तक धारा लागू की है। इसके तहत चाकू, तलवार, लाठी, भाला और अन्य खतरनाक विस्फोटक सामग्री साथ लेकर चलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. अशोक खरात के संग रुपाली चाकणकर का नाम जोड़ना पड़ा भारी! सुषमा अंधारे, दीपाली सय्यद समेत 19 लोगों पर FIR दर्ज

Rupali Chakankar Defamatory Posts Pune Cyber Police FIR
रुपाली चाकणकर, इनसेट- दीपाली सय्यद व सुषमा अंधारेसोर्स: सोशल मीडिया

एनसीपी नेता और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने उनके खिलाफ अश्लील कंटेंट शेयर करने, धमकियां देने और भोंदूबाबा अशोक खरात से नाम जोड़ने के मामले में पुणे साइबर पुलिस स्टेशन में 19 लोगों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6. बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज सुनील शुक्रे बने महाराष्ट्र के नए लोकायुक्त, जानिए उनके ऐतिहासिक फैसलें

Maharashtra New Lokayukta Retired Justice Sunil Shukre
महाराष्ट्र के नए लोकायुक्त रिटायर्ड जस्टिस सुनील शुक्रे का सम्मानित करते एकनाथ शिंदे व CM फडणवीससोर्स: एक्स/@mieknathshinde

महाराष्ट्र के प्रशासनिक और न्यायिक इतिहास में पारदर्शिता की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुनील बालकृष्ण शुक्रे ने महाराष्ट्र लोकायुक्त संस्था के नए अध्यक्ष के रूप में पद की शपथ ग्रहण कर ली है। मुंबई स्थित ऐतिहासिक राजभवन में आयोजित एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां पढ़ें पूरी खबर

7. मुंबई में MCA समेत कई फूड जॉइंट्स पर FDA का बड़ा एक्शन, गंदगी और खामियों के चलते लाइसेंस निलंबित

Mumbai: FDA takes major action against MCA and several food joints
मुंबई एफडीए कार्रवाई , तुकाराम मुंढे सोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित कई रेस्टोरेंट और परमिट रूम के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जांच में अस्वच्छता, खराब कच्चे माल और तापमान नियंत्रण जैसी गंभीर कमियां पाई गईं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

8. नासिक में सस्ती चीनी के लिए मॉल में उमड़ी भीड़, अब एक व्यक्ति खरीद सकेगा सिर्फ 5 किलो

Nashik Mall Limits Sugar Purchase
नासिक के मॉल ने चीनी की खरीद को पांच किलो तक सीमित किया(सोर्स: AI)

नासिक के मॉल्स में बाजार दर 78-80 रुपए प्रति किलो की तुलना में चीनी बेहद सस्ती 67 रुपए मिलने के कारण लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसे देखते हुए मॉल संचालकों ने अब प्रति व्यक्ति अधिकतम 5 किलोग्राम चीनी खरीदने की सीमा तय कर दी है। पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें

9. भंडारा में बिजली कंपनी का अजीबोगरीब कांड, बिना स्मार्ट मीटर आया बिल, तकनीकी गलती या उपभोक्ता पर दबाव?

Bhandara Pavani Fake Smart Meter Electricity Bill Scam
बिना स्मार्ट मीटर के बिजली बिलसोर्स- AI

भंडारा जिले के पवनी शहर में महावितरण की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक उपभोक्ता के घर बिना स्मार्ट मीटर लगाए ही 426 यूनिट खपत दिखाते हुए करीब 5,800 रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

10. पुणे में दो महिला पुलिसकर्मियों की समलैंगिक शादी पर लगा ब्रेक, कानूनी दांव-पेच में फंसा मामला

two female police constables-Same-gender marriage Postponed
पुणे में दो महिला पुलिसकर्मियों की समलैंगिक शादी स्थगितप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय में तैनात दो महिला कांस्टेबलों के आपस में शादी करने के फैसले ने प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में एक नई बहस छेड़ दी है। दोनों पुलिसकर्मियों ने 30 अगस्त को एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाने और शादी करने की योजना बनाई थी। हालांकि, जैसे ही उनके इस फैसले की भनक उनके परिवारों और समाज को लगी, भारी विरोध शुरू हो गया। बढ़ते विवाद को देखते हुए दोनों ने फिलहाल अपनी शादी को स्थगित करने का फैसला किया है। पूरी खबर जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com