महाराष्ट्र में अब सरकारी बस से सफर करना हाेगा महंगा, फडणवीस सरकार ने 15 प्रतिशत बढ़ाया किराया
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सड़क परिवहन की बसों, ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण ने MSRTC की बसों के किराए में 14.95 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी...
- Written By: आकाश मसने
एसटी बस का बढ़ा किराया (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सड़क परिवहन की बसों, ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) ने MSRTC की बसों के किराए में 14.95 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गुरुवार को एसटीए की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम देश के सबसे बड़े सार्वजनिक ट्रांसपोर्टर में से एक है, जिसके पास 15,000 बसों का बेड़ा है, जिससे प्रतिदिन 55 लाख लोग यात्रा करते हैं। राज्य परिवहन विभाग की ओर से दी गई मंजूरी के अनुसार राज्य परिवहन के वाहनों का बढ़ा हुआ किराया 24 और 25 जनवरी की मध्य रात्रि से लागू होगा। वहीं टैक्सी और ऑटो के किराए को लेकर लिया गया निर्णय 1 फरवरी से लागू होगा।
MSRTC ने पेश किया था प्रस्ताव
राज्य परिवहन प्राधिकरण ने 30 महीने के बाद बैठक की। इस बैठक में यह प्रस्ताव महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानी MSRTC द्वारा पेश किए गए यात्री किराए को बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत; जिलाधिकारी बोले- 30% अतिरिक्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस: अकोला में पर्यावरण संवर्धन पर जागरुकता, कलेक्टर को गौरैय्या का घोंसला भेंट
अहिल्यानगर में पानी बिल वसूली अभियान तेज, बंद जल योजनाएं शुरू करने के आनंद भंडारी ने दिए निर्देश
MSRTC ने पेश किए प्रस्ताव में ऑटोमेटिक फेयर रिविजन फॉर्मूला के अनुसार किराया बढ़ाए जाने की मांग की थी। इसमें दावा किया गया था कि किराया बढ़ाए जाने से प्रतिदिन होने वाले 2-3 करोड़ की नुकसान की भरपाई हो पाएगी।
MSRTC के बेड़े में लगभग 15 हजार बसें
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक MSRTC की बसों का जाल पूरे महाराष्ट्र में फैला है और हर दिन 55 लाख से अधिक यात्री इसमें सफर करते हैं। MSRTC के बेड़े में लगभग 15 हजार बस हैं जो कि भारत में बसों का सबसे बड़ा बेड़ा माना जाता है।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
2022 में बढ़ा था किराया
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य परिवहन सचिव की अध्यक्षता में 2022 में एक बैठक हुई थी, जिसमें MSRTC द्वारा संचालित बसों का किराया 17.17% बढ़ाए जाने को मंजूरी दी गई थी। जिसे साल अक्टूबर 2022 में लागू कर दिया गया था।
30 माह बाद हुई बैठक
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र मोटर वाहन नियम 1989 की धारा 60 के तहत एसटीए की बैठक साल में दो बार कराए जाने का प्रावधान है। लेकिन पिछले ढाई साल में एक भी बैठक नहीं हुई थी। 30 महीने बाद गुरुवार यानी 23 जनवरी को एसटीए की बैठक हुई।
