Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: ‘मॉक ड्रिल’ में ‘आतंकवादियों’ के एक विशेष समुदाय से जुड़े नारे लगाने से बढ़ा विवाद

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 22, 2023 | 05:32 PM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक मंदिर में पुलिस की ‘मॉक ड्रिल’ उस समय विवादों में आ गई, जब खुद को आतंकवादी बताने वाले कर्मी कथित तौर पर एक विशेष समुदाय से जुड़े नारे लगा रहे थे। वकीलों के एक समूह ने इस मुद्दे पर जिला पुलिस अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा है। वहीं, पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवींद्र सिंह परदेशी ने रविवार को कहा कि इस तरह की गलती दोबारा न हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

‘मॉक ड्रिल’ 11 जनवरी को यहां के प्रसिद्ध महाकाली मंदिर में आयोजित की गई थी। इसमें आतंकवादियों के एक समूह ने एक पूजा स्थल पर कब्जा कर लिया और श्रद्धालुओं को बंधक बना लिया। वकीलों के समूह में शामिल फरत बेग ने कहा, ‘‘मॉक ड्रिल में आतंकवादियों की भूमिका निभाने वाले कर्मियों के विशेष नारे लगाने के वीडियो सामने आए हैं। यह एक समुदाय को नकारात्मक तरीके से चित्रित करता है और यह विश्वास दिलाता है कि सभी आतंकवादी इसी समुदाय से हैं।”

बेग ने कहा, ‘‘हमने इस तरह की नारेबाजी और चित्रण के खिलाफ जिला एसपी के कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। पुलिस का यह कृत्य एक समुदाय को बदनाम करने के समान है। जाहिर है ‘मॉक ड्रिल’ की तैयारी एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने देखी होगी।”

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम, महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा

संपर्क करने पर, पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह परदेशी ने कहा कि उनका विभाग ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा कि ऐसी त्रुटि दोबारा न हो।” अधिकारियों ने कहा कि ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन स्थानीय पुलिस, आतंकवाद निरोधी दस्ते, विशेष इकाई सी-60 समेत अन्य बलों के कर्मियों द्वारा किया गया। 

Maharashtra slogans linked to a particular community of terrorists in mock drill stir controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2023 | 05:32 PM

Topics:  

  • Sloganeering

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.