-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Maharashtra Road Accidents 2019 2025 Deaths Data Report
पुणे हादसे के बाद चौंकाने वाला खुलासा, महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाओं से मौतों को आंकड़ा आया सामने
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Road Accidents News: महाराष्ट्र में जनवरी 2019 से सितंबर 2025 तक 95,722 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हुई। 2023 में देशभर में सड़क हादसों से 1.72 लाख मौतें हुईं।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Maharashtra Road Accidents Deaths Report: पुणे में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर गुरुवार को हुई एक घातक दुर्घटना में दो बड़े कंटेनर ट्रक के बीच एक कार फंस कर चकनाचूर हो गई। इस भयानक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हुए। दुर्घटना के बाद तीनों वाहनों में आग लग गई थी। इसी बीच सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की एक रिपार्ट सामने आयी है। रिपोर्ट के आंकड़े चौंकाने वाले है।
महाराष्ट्र में सड़क सुरक्षा एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह वर्षों के दौरान राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 95,700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं।
6 साल में 95,722 लोगों की गई जान
महाराष्ट्र परिवहन विभाग से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में जनवरी 2019 से सितंबर 2025 के बीच सड़क दुर्घटनाओं में 95,722 लोगों ने जान गंवाई। इसी अवधि के दौरान, महाराष्ट्र में कुल 2,19,039 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इन हादसों का शिकार होने वाले लोगों की संख्या भी बहुत अधिक है: 1,29,670 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि 53,036 अन्य को मामूली चोटें आईं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
शरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
मुंबई में मानसून के साथ डेंगू-मलेरिया का डबल अटैक; BMC ने जारी किए डराने वाले आंकड़े, डेंगू के बढ़े 204 मरीज
आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले छह वर्षों की बात की जाए तो, केवल 2020 में कोरोना महामारी के कारण वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगने से दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या कम रही। हालांकि, इसके बाद से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद यहां दुर्घटनाओं तथा इससे होने वाली मौतों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं।
महाराष्ट्र देश में तीसरे स्थान पर
पूरे देश के संदर्भ में, महाराष्ट्र सड़क हादसों में मौतों के मामले में शीर्ष राज्यों में शामिल है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 15,366 मौतों के साथ महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा। यह आंकड़ा तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक है। 2023 में पूरे देश में सड़क दुर्घटनाओं में 1,72,890 लोगों की जान गई थी।
यह भी पढ़ें:- ‘चौंकना मत…यह महाराष्ट्र पैटर्न’, बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर संजय राउत ने कसा तंज
इस वर्ष के शुरुआती आंकड़े
आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों (जनवरी से मार्च) में 26,922 सड़क दुर्घटनाएं व 11,532 मौतें दर्ज की गईं। वहीं पिछले वर्ष 36,118 दुर्घटनाओं में 15,715 लोगों की मृत्यु हुई थी। इस वर्ष 30 सितंबर तक की अवधि में 26,922 दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 11,532 लोगों ने अपनी जान गवाई।
दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण
विशेषज्ञ भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के लिए कई कारण बताते हैं, जिनमें आमतौर पर कमजोर प्रवर्तन, लापरवाही से वाहन चलाना, अपर्याप्त प्रशिक्षण और क्षमता से अधिक लदे यात्री आदि शामिल हैं।
Maharashtra road accidents 2019 2025 deaths data report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














