बड़ी खबर! उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान को खतरा? पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को जान को खतरा होने की जानकारी सामने आई है। इसके मद्देनजर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनसीपी (अजित पवार) ने जन सम्मान यात्रा निकाली है।
- Written By: किर्तेश ढोबले
अजित पवार की जान को खतरा (सोर्स:-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को जान को खतरा होने की जानकारी सामने आई है। इसके मद्देनजर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोगों का ध्यान अपने ओर आकर्षित करने के लिए एनसीपी (अजित पवार) ने जन सम्मान यात्रा निकाली है। उनकी यात्रा आज मालेगांव, धुले और जलगांव से गुजरेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, गुप्तचर विभाग ने अजित पवार के जान को खतरा होने की सुचना दी है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए है। सुचना मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस विभाग अलर्ज मोड़ पर है और अजित पवार की सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है।
यह भी पढ़ें:- उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की राजनीति की छवि को किया धूमिल, बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कसा तंज
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल का विरोध, NCP सांसद आज पीएम मोदी से मिलेंगे
सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
प्रशांत किशोर की एंट्री से पहले NCP में भगदड़! सुनेत्रा पवार संग बैठक के बाद पार्टी में अंदरूनी खटपट तेज
उद्धव गुट छोड़कर आए सांसदों से मिले PM मोदी, धाराशिव सांसद से योग पर चर्चा तो पार्थ पवार से पूछी मां की सेहत
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अजित पवार सतर्क हो गए है। विधानसभा में इस नतीजे से बचने के लिए और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उन्होंने में महाराष्ट्र में जन सम्मान यात्रा निकाली है। यह यात्रा डिंडोरी से शुरू हुई।
अजित पवार इस जन सम्मान यात्रा के जरिए जिलावार दौरा कर रहे है। इसी यात्रा के दौरान उनकी जान को खतरा होने की जानकारी पुलिस को मिली है। गुप्तचर विभाग से सुचना मिलने के बाद पुलिस ने अजित पवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।
