-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Nuclear Energy Investment Us Companies Fadnavis
Nuclear Energy का नया युग, महाराष्ट्र बनेगा देश का अग्रणी राज्य, अमेरिकी कंपनियों को निवेश का न्योता
- Written By: गोरक्ष पोफली
महाराष्ट्र बनेगा Nuclear Energy का हब! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमेरिकी कंपनियों को निवेश का आमंत्रण दिया। 7,000 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन और SMR तकनीक पर सरकार का फोकस। पढ़ें पूरी खबर।

न्यूक्लियर एनर्जी इंस्टिट्यूट और यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम की बैठक
Maharashtra Nuclear Energy: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों के विस्तार के कारण स्थिर और निरंतर बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। केवल सौर और पवन ऊर्जा के भरोसे दीर्घकालीन औद्योगिक विकास संभव नहीं है, इसलिए परमाणु ऊर्जा भविष्य की औद्योगिक अर्थव्यवस्था के लिए अनिवार्य बन गई है।
यूएस न्यूक्लियर एग्जीक्यूटिव मिशन इन इंडिया के तहत आयोजित न्यूक्लियर एनर्जी इंस्टिट्यूट और यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम की बैठक में सीएम देवेंद्र ने अमेरिकी परमाणु ऊर्जा कंपनियों को महाराष्ट्र में निवेश का आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य इस क्षेत्र में बदलाव का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
महाराष्ट्र की ताकत और संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र 660 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश का प्रमुख औद्योगिक राज्य है। देश में आने वाले कुल विदेशी निवेश में से 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा महाराष्ट्र में आता है। मुंबई और नवी मुंबई में देश की लगभग 60 प्रतिशत डेटा सेंटर क्षमता केंद्रित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र को केवल परमाणु रिएक्टरों के आयातक के रूप में नहीं, बल्कि परमाणु विनिर्माण, तकनीकी साझेदारी और वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर सख्त, सरकारी आश्वासनों पर श्वेत पत्र, मंत्रियों को चेतावनी
डेटा चोरी, डिजिटल ब्लैकमेलिंग और अब आतंकी कनेक्शन की जांच! नागपुर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर साइबर ठग
जिनको कुत्ता नहीं पूछता और भाड़े के टट्टू, सीएम फडणवीस की भाषा पर फूटा संजय राउत का गुस्सा, किया पलटवार
अब बिना चीर-फाड़ के होगा पोस्टमार्टम! CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, मुंबई के इन अस्पतालों में आ रही ये नई तकनीक
सरकार का एसएमआर पर जोर
देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि अमेरिकी कंपनियां यदि महाराष्ट्र में परमाणु उत्पादन और परियोजनाओं में पहल करती हैं तो राज्य सरकार औद्योगिक भूमि, बुनियादी ढांचा, कौशल विकास, अनुसंधान सहयोग और विनिर्माण क्लस्टर स्थापित करने में पूरा सहयोग देगी। प्रारंभिक चरण के उद्योगों को अनुदान और विशेष रियायतें भी दी जाएंगी। साथ ही, स्मॉल मॉड्युलर रिएक्टर (एसएमआऱ) के क्षेत्र में भी महाराष्ट्र एक प्रमुख केंद्र बनने के लिए उत्सुक है।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर 5 मिलियन पार पहुंची Cockroach Janta Party, जानें क्या है संभाजीनगर के अभिजीत दीपके का लक्ष्य?
भविष्य का लक्ष्य
ऊर्जा विभाग की अपर मुख्य सचिव आभा शुक्ला ने बताया कि राज्य की वर्तमान बिजली मांग 31 गीगावाट है, जो 2030 तक 42 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। महाराष्ट्र ने 2035 तक अपनी 65 प्रतिशत ऊर्जा जरूरत नवीकरणीय स्रोतों से पूरी करने का लक्ष्य रखा है। महाजनको के प्रमुख राधाकृष्णन बी। ने बताया कि अगले दो दशकों में 7,000 मेगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। न्यूक्लियर एनर्जी इंस्टिट्यूट की अध्यक्ष मारिया कोर्सनिक ने भी कहा कि महाराष्ट्र में कुशल मानव बल, औद्योगिक तकनीक और आपूर्ति श्रृंखला की उपलब्धता के कारण यहां निवेश की असीम संभावनाएं हैं।
Maharashtra nuclear energy investment us companies fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर सख्त, सरकारी आश्वासनों पर श्वेत पत्र, मंत्रियों को चेतावनी
Jul 09, 2026 | 01:00 PMPelekai Dosa Recipe: घर पर बनाएं साउथ इंडिया का स्वादिष्ट पेलेकाई डोसा, हर बाइट में मिलेगा देसी फ्लेवर
Jul 09, 2026 | 12:59 PMSchool Closed: भारी बारिश के चलते कई जिलों में 12वीं तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश
Jul 09, 2026 | 12:56 PMErdogan NATO Gift: NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा गिफ्ट! तोहफा देखकर ब्रिटेन और कनाडा PM के उड़े होश
Jul 09, 2026 | 12:55 PMडेटा चोरी, डिजिटल ब्लैकमेलिंग और अब आतंकी कनेक्शन की जांच! नागपुर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर साइबर ठग
Jul 09, 2026 | 12:54 PMजिनको कुत्ता नहीं पूछता और भाड़े के टट्टू, सीएम फडणवीस की भाषा पर फूटा संजय राउत का गुस्सा, किया पलटवार
Jul 09, 2026 | 12:54 PMराजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में सोनम का जवाबी हलफनामा, बोली- मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया
Jul 09, 2026 | 12:50 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM











