Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: अप्पासाहेब धर्माधिकारी के नाम पर फर्जी पत्र साझा करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी ये मांग

  • Written By: दामिनी सिंह
Updated On: Apr 25, 2023 | 01:30 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे : रायगढ़ पुलिस (Raigad police) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर सामाजिक कार्यकर्ता अप्पासाहेब धर्माधिकारी (Appasaheb Dharmadhikari) के नाम से एक फर्जी पत्र साझा करने के आरोप में पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पत्र में कहा गया था कि धर्माधिकारी हाल ही में एक समारोह में उन्हें दिया गया महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार वापस कर देंगे। 

गौरतलब है कि पड़ोसी रायगढ़ जिले के खारघर इलाके में 16 अप्रैल को आयोजित एक भव्य समारोह में शामिल होने के बाद लू लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक नेता एवं समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया था। अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ पुलिस ने वाणिज्य में स्नातक कर चुके शुभम काले को फर्जी पत्र साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि आरोपी को सोमवार को अलीबाग की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस बीच, रायगढ़ की रेजिडेंट उप जिला अधिकारी पद्मश्री बैनडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुरस्कार समारोह के बाद लू लगने से जान गंवाने वाले 14 लोगों में से हर एक के परिजन को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा घोषित की गई पांच-पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि दे दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

12वीं बोर्ड घोटाला: छत्रपति संभाजीनगर में सीसीटीवी ने खोली पोल, 18 शिक्षक-कर्मचारी निलंबित

विवादों में रहा मीरा-भायंदर फ्लाइओवर उद्घाटन के लिए तैयार, जानिए कब होगी इसकी ग्रैंड ओपनिंग

15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर

Maharashtra Budget 2026: किसानों की कर्ज माफी की तैयारी! शिंदे समिति ने बैंकों से मांगा बकाया ऋण का डेटा

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ये राशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई। अधिकारी ने बताया कि समारोह के बाद बीमार पड़ने वालों के लिए मुआवजे की राशि का भुगतान सीधे उन अस्पतालों को किया जाएगा जहां उनका इलाज हुआ था। (एजेंसी) 

Maharashtra man arrested for sharing fake letter in the name of appasaheb dharmadhikari demanded this on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2023 | 01:30 PM

Topics:  

  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.