Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज महाराष्ट्र के आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट, कल बजट होगा पेश

  • By लतिकेश शर्मा
Updated On: Mar 08, 2023 | 07:05 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधान मंडल के चल रहे बजट सत्र (Maharashtra Budget Session) में बुधवार, 8 मार्च को आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट (Economic Survey Report) पेश की जाएगी। महाविकास आघाड़ी सरकार (Mahavikas Aghadi Government) के सत्ता से बेदखल होने के बाद पिछले आठ महीने से राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) सत्ता पर आसीन है। सीएम एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनकी सरकार राज्य के आर्थिक विकास के लिए ताबड़-तोड़ फैसले ले रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नई सरकार के कार्यकाल में आर्थिक विकास की दर क्या रही और नए वित्त वर्ष के लिए उनका क्या लक्ष्य  रहता है। 

एक वर्ष पहले महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में पेश किए गए आर्थिक सर्वे में महाराष्ट्र की आर्थिक विकास दर 31 मार्च को समाप्त हो रहे वित्त वर्ष पर  12.2 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था। 

शिंदे- फडणवीस सरकार का यह पहला बजट

इस सर्वे में देश के जीडीपी में महाराष्ट्र का योगदान 14.2 फीसदी रहने की बात कही गई थी। मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी माना जाता है। इस लिहाज से शिंदे-फडणवीस सरकार के इस बजट का महत्व और बढ़ जाता है। महाराष्ट्र की सत्ता पर आसीन होने के बाद शिंदे- फडणवीस सरकार का यह पहला बजट होगा।

किसानों के लिए बड़े पैकेज की उम्मीद

राज्य के डिप्टी सीएम के साथ वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस गुरुवार, 9 मार्च को वित्त वर्ष 2023 -24 के लिए महाराष्ट्र का बजट पेश करेंगे । जानकारों का कहना है कि इस बजट में फडणवीस, किसानों के लिए बड़े पैकेज का ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा इन्फ्रास्ट्रकचर से जुड़े प्रोजेक्ट हेल्थ और शिक्षा पर उनका विशेष जोर रहेगा। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि नागपुर से आने वाले फडणवीस विदर्भ के लिए लोगों के लिए क्या घोषणा करते हैं।

बजट घाटे को कम करने की चुनौती

पिछले साल महाविकास आघाड़ी सरकार की ओर से वित्त मंत्री अजीत पवार ने साल 2022-23 के लिए बजट पेश किया था। उन्होंने  24 हजार करोड़ रुपए के घाटे का बजट पेश किया था। ऐसे में यह देखना ख़ास होगा कि नए वित्त मंत्री इस बजट घाटे को कम करने के लिए कौन से कदम उठाते हैं। 

एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य

महाराष्ट्र सरकार ने 2030 तक अपनी इकोनॉमी को एक ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। जानकारों का कहना है कि इस लक्ष्य को हासिल करने के  राज्य की इकोनॉमी को 11 प्रतिशत की दर से बढ़ाना होगा।  ऐसे में सबकी नजरें इस बात पर टिकी होंगी की वित्त मंत्री फडणवीस अपने बजट में इसके लिए क्या प्रावधान करते हैं। 

देवेंद्र फडणवीस कर सकते हैं बड़ी घोषणा

इसके अलावा 75 हजार युवाओं को सरकार नौकरी देने के अलावा रोजगार के नए अवसर पैदा करने को लेकर भी फडणवीस बड़ी घोषणा कर सकते हैं। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी नई योजनाओं का ऐलान किया जा सकता है। स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए फंड बढ़ाए जा सकते हैं। 

Maharashtra economic survey report today budget will be presented tomorrow

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2023 | 07:05 AM

Topics:  

  • Budget
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

उपराष्ट्रपति चुनाव: BJP का मास्टरस्ट्रोक, इस केंद्रीय मंत्री ने पवार-ठाकरे सांसदों से मांगा समर्थन

2

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम, 406 किमी नींव पूरी, समुद्र सुरंग निर्माण भी शुरू

3

वेंगुर्ला गावलीवाड़ा विवाद सुलझा, महाराष्ट्र सरकार ने 42 परिवारों को दी जमीन की राहत

4

Maharashtra Monsoon Alert: अगले 48 घंटे का हाई अलर्ट, पूरे राज्य में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.