-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Cmp Vision Document 8 Underbridges And Overbridges Built
Nagpur News: CMP में फिर दिखाए जा रहे सुनहरे सपने, नागपुर में बनेंगे 8 अंडरब्रिज-ओवरब्रिज!
- Written By: आकाश मसने
नागपुर में 2025 का मोबिलिटी प्लान बनाने की पहल शुरू हो गई है। शहर की ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए टीम ने 8 स्थानों पर अंडरब्रिज, ओवरब्रिज बनाने का सुझाव दिया है। इसमें लगभग 510 करोड़ रुपये खर्च आएगा।

नक्शा (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: 2025 का मोबिलिटी प्लान बनाने की पहल शुरू हो गई है। एक बार फिर सारे अधिकारी मिलकर रिपोर्ट बनाने में जुट गए हैं। जो संकेत मिल रहे हैं उनसे यही लगता है कि एक बार फिर प्लानिंग अच्छी हो रही है। परंतु सवाल यही उठता है कि इसे जमीन पर कितना उतारा जाएगा?
बहरहाल जो भी हो सिटी की ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए टीम ने 8 स्थानों पर अंडरब्रिज, ओवरब्रिज बनाने का सुझाव दिया है। इसमें लगभग 510 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। जिन स्थानों का चयन रेलवे ओवर ब्रिज (ROB), रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के लिए किया गया है वह वास्तव में जी का जंजाल बन चुके हैं। अगर इन स्थानों पर निर्माण कार्य होता है तो निश्चित रूप से जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
शंका इसलिए है क्योंकि 2013 में भी अधिकारियों ने ऐसी ही माथापच्ची की थी और लगभग 284 पेज की रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट के अधिकांश हिस्सों पर काम नहीं हुआ है। तब अगर इसे गंभीरता से लिया जाता तो स्थिति में ट्रैफिक की स्थिति दयनीय नहीं होती।
सम्बंधित ख़बरें
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
अब तक हुई बैठकों में अधिकारियों ने ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए कई सुझाव दिए हैं। 3 चरणों में रिपोर्ट को लागू करने की बात कही जा रही है। पहले चरण में 90 करोड़ की लागत से 2 फ्लाईओवर, शेष फ्लाईओवर, अंडरब्रिज फेज-2 और 3 में बनाने पर मंथन हुआ है।
इन चौराहों पर दिया गया प्रस्ताव
चर्चा में जो बात सामने आई है उसके अनुसार रिजर्व बैंक चौक, अजनी चौक, कोराडी नाका, न्यू काटोल नाका, कामठी, मेडिकल चौक, मानेवाड़ा, तथागत चौक पर विचार-विमर्श किया गया है। जिन चौराहों का चयन किया गया है, वास्तव में इन चौराहों की हालत दिन-ब-दिन बदतर हो रही है।
ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग परेशान हो चुके हैं। ऐसे चौराहों पर फ्लाईओवर, अंडरब्रिज बनने से जनता को बड़ी राहत मिलेगी लेकिन इसके लिए चर्चाओं को जमीन पर उतारना भी काफी महत्वपूर्ण होगा।
रेलवे क्रॉसिंग पर भी आरओबी
सीएमपी में सेकंड फेज में 100 करोड़ की लागत से 2 आरओबी, आरयूबी बनाने का प्रस्ताव है। आरओबी 4 लेन का होगा और 30 मीटर रेलवे स्पैन पर बनाया जाएगा।
अब भी चर्चाओं में प्रस्ताव
अधिकारियों का कहना है कि सीएमपी को लेकर अब तक 2 दौर की बैठक हुई है। कई और बैठकें होंगी। 3-4 माह में फाइनल रिपोर्ट आएगी। इस बीच मनपा, एनआईटी, मेट्रो, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई जैसे स्टेकहोल्डर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। लांग टर्म नीति होने के कारण विचार-विमर्श काफी व्यापकता से साथ हो रही है।
फर्जी लाडकी बहनों की खुली पोल; अब स्कीम दिखाएगी बहार का रास्ता, आयकर विभाग ने जारी किया डेटा
उम्मीद की जा रही है कि कुछ महीनों में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। फाइनल राउंड होने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी और उसके बाद मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।
विजन डाक्यूमेंट
वास्तव में देखा जाए तो सीएमपी विजन डाक्यूमेंट होता है जो किसी भी सिटी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। अगले 15-20 वर्षों में वाहन, जनसंख्या, ट्रैफिक, सार्वजनिक परिवहन कैसा होगा और क्या-क्या सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं, इस पर विस्तार से सोच-विचार किया जाता है और फिर रिपोर्ट बनाई जाती है।
Nagpur cmp vision document 8 underbridges and overbridges built
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












