प्रतिकात्मक फोटो  
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: ठाणे में दृष्टिबाधित मां को पीटने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

सूर्यकांत तिवारी

ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले (Thane district) में अपनी दृष्टिबाधित मां को कथित तौर पर पीटने के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कुलगांव थाने (Kulgaon police station) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को वांगनी इलाके में हुई। अधिकारी ने बताया कि महिला (46) ठाणे नगर निगम में काम करती है। उनके पति का देहांत हो चुका है। 

अधिकारी ने बताया कि महिला का बेटा बेरोजगार है। कुछ समय पहले पड़ोस की एक महिला को लेकर वह कहीं चला गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मां ने ही उसकी जमानत कराई थी। वह बेरोजगार था, इसलिए मां-बेटे के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने अपनी मां के कथित तौर पर बाल पकड़कर उनको खींचा और उनका सिर दीवार पर दे मारा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और दिव्यांग व्यक्ति के अधिकार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई।(एजेंसी)

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन