Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Breaking News 18 June: एक क्लिक में पढ़ें महाराष्ट्र से जुड़ी दिन भर की प्रमुख बड़ी खबरें

Maharashtra News LIVE Updates: महाराष्ट्र सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के स्कूलों में कक्षा 1 से 3 तक हिंदी की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब हिंदी तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाई जाएगी।

  • By सोनाली चावरे, प्रिया जैस
Updated On: Jun 18, 2025 | 10:06 PM

महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Breaking News LIVE Updates: महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार (17 जून) को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को बड़ा झटका लगा। दोनों पार्टियों के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब उद्धव और राज ठाकरे के संभावित मिलन की अटकलें तेज हैं।

दरअसल, मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ पूर्व विधायक बाबनराव घोलप और नासिक के पूर्व उपनेता सुधाकर बडगुजर बीजेपी में शामिल हो गए। इसके अलावा, मनसे प्रमुख राज ठाकरे के करीबी माने जाने वाले और नासिक के पूर्व महापौर अशोक मुर्तडक ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया।

The liveblog has ended.
  • 18 Jun 2025 09:49 PM (IST)

    18 Jun 2025 09:49 PM (IST)

    पुणे में कार और पिकअप वाहन की टक्कर, 8 की मौत

    पुणे जिले के जेजुरी के समीप कार और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया इस तेज टक्कर के कारण आठ लोगों की मौत हो गई।

  • 18 Jun 2025 09:06 PM (IST)

    18 Jun 2025 09:06 PM (IST)

    अभिभावकों की मांग के आधार पर पढ़ाई जाएगी तीसरी भाषा - भुसे

    राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में हिंदी को डिफ़ॉल्ट तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य करने पर, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने कहा, "मैं स्पष्ट कर दूं कि सभी माध्यम के स्कूलों में, मराठी, जो हमारी राज्य भाषा है, को मुंबई, महाराष्ट्र और भारत में सरकार द्वारा पढ़ाया जाना अनिवार्य है। कई स्कूलों में, कई वर्षों से एक तीसरी भाषा पढ़ाई जाती है। इसलिए, महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि छात्रों और उनके अभिभावकों की मांग के आधार पर कोई भी तीसरी भाषा पढ़ाई जाएगी।"

    #WATCH | Mumbai: On state government mandating Hindi as default third language in schools, Maharashtra Education Minister Dadaji Bhuse says, "Let me clarify that in all medium schools, Marathi, which is our state language, is mandated by the government to be taught in Mumbai,… pic.twitter.com/fErMR8Vqio

    — ANI (@ANI) June 18, 2025

  • 18 Jun 2025 08:33 PM (IST)

    18 Jun 2025 08:33 PM (IST)

    सोलापुर-हैदराबाद हाईवे पर भीषण हादसा

    सोलापुर-हैदराबाद राष्ट्रीय हाईवे पर मुलगांव तांडा के पास बुधवार सुबह एक भीषण दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार कंटेनर ने डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे नाइट्रिक एसिड से भरे टैंकर से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में एक वाहन चालक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। नाइट्रिक एसिड के रिसाव से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सोलापुर तालुका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • 18 Jun 2025 07:58 PM (IST)

    18 Jun 2025 07:58 PM (IST)

    घरेलू गैस से वाहन भरने वाले केंद्र पर छापा, 3 बंदी

    जलगांव के आसोदा रोड स्थित मोहन टॉकीज परिसर में एक निजी वाहन गैस भराव केंद्र पर शनिपेठ पुलिस ने छापा मारकर तीन संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 61 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। शनिपेठ पुलिस थाने की निरीक्षक कावेरी कमलाकर को जानकारी मिली थी कि मोहन टॉकीज परिसर में वाहन में अवैध रूप से घरेलू गैस भरी जा रही है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने अपनी टीम के साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 33 घरेलू और 28 व्यावसायिक गैस सिलेंडर, एक वजन तौलने की मशीन और सिलेंडर की ढुलाई में इस्तेमाल किया जा रहा वाहन जब्त किया गया।

  • 18 Jun 2025 07:10 PM (IST)

    18 Jun 2025 07:10 PM (IST)

    महाराष्ट्र में कोविड के 61 नए मरीज सामने आए

    महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 61 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जनवरी से अब तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,169 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए आए मामलों में 19 मुंबई के, 11 पुणे के, पांच पिंपरी छिंचवाड के हैं। इसके अलावा ठाणे नगर निगम क्षेत्र, नवी मुंबई, मीरा भयंदर, सातारा, सांगली, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और वर्धा में भी नए मामले सामने आए हैं।

  • 18 Jun 2025 06:00 PM (IST)

    18 Jun 2025 06:00 PM (IST)

    फास्टैग वार्षिक टोल पास को यात्रियों का समर्थन

    फास्टैग वार्षिक टोल पास 2025 पर एक यात्री ने कहा, "यह नितिन गडकरी द्वारा लिया गया एक बहुत अच्छा निर्णय है। मैं इस कदम का समर्थन करता हूं।"

    Mumbai, Maharashtra: On the FASTag Annual Toll Pass 2025, a commuter says, "This is a very good decision taken by Nitin Gadkari. I support this move..." pic.twitter.com/dE7FZxDMGu

    — IANS (@ians_india) June 18, 2025

  • 18 Jun 2025 05:52 PM (IST)

    18 Jun 2025 05:52 PM (IST)

    सांगली में चर्च के पास गोलीबारी

    सांगली में चर्च के पास के इलाके में तनाव की स्थिति तब पैदा हो गई जब अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की और सैलून में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है।

    Sangli, Maharashtra: Tension gripped the area near a church after unidentified miscreants opened fire and vandalized a salon. Police reached the spot, detained suspects, and launched an investigation pic.twitter.com/X8KZzNuwdx

    — IANS (@ians_india) June 18, 2025

  • 18 Jun 2025 04:51 PM (IST)

    18 Jun 2025 04:51 PM (IST)

    संत तुकाराम की 340वीं पालकी प्रस्थान समारोह में पहुंची सुनेत्रा पवार

    देहू में जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज की 340वीं पालकी प्रस्थान समारोह में एनसीपी सांसद और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने कहा, "मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं पिछले करीब 15 सालों से हर साल यहां आती रही हूं और हर साल की तरह आज भी मैं यहां आई हूं। मुझे यहां आकर आशीर्वाद पाकर बहुत खुशी हो रही है।"

    Dehu, Maharashtra: At the 340th Palkhi Departure Ceremony of Jagadguru Sant Tukaram Maharaj, NCP MP and wife of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, Sunetra Pawar says, "I feel very happy to be here. I want to tell you that I have been coming here every year for almost 15 years, and… pic.twitter.com/qzw4g1gSsh

    — IANS (@ians_india) June 18, 2025

  • 18 Jun 2025 04:26 PM (IST)

    18 Jun 2025 04:26 PM (IST)

    इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, बाली जाने वाला एयर इंडिया का विमान दिल्ली लौटा

    इंडोनेशिया में बाली हवाई अड्डे के पास ज्वालामुखी विस्फोट के कारण एयर इंडिया के विमान को बुधवार को दिल्ली-बाली उड़ान को बीच रास्ते से ही राष्ट्रीय राजधानी वापस लाना पड़ा। एयर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतार ली गई और सभी यात्रियों को उतार दिया गया। 18 जून को गंतव्य हवाई अड्डे बाली के पास ज्वालामुखी विस्फोट होने की जानकारी मिलने के कारण बाली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई2145 को सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली वापस लौटने की सलाह दी गई थी। यात्रियों के होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है, साथ ही यात्रियों को उड़ान रद्द करने या किसी और उड़ान के लिए पूरा रिफंड देने की पेशकश की गई है।

  • 18 Jun 2025 03:47 PM (IST)

    18 Jun 2025 03:47 PM (IST)

    शिर्डी के पास मिला शव

    शिर्डी में डीवाईएसपी शिरीष वामने ने बताया, "12 जून को शिर्डी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नंदुरखी गांव के पास एक शव मिला था। शाम का समय और बारिश के कारण पहचान मुश्किल थी। शव के साथ केवल कपड़े और जूते मिले थे। 13 जून को पोस्टमार्टम में शव पर चाकू के घाव मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।"

    Shirdi, Maharashtra: DYSP Shirish Wamne says, "On June 12, a dead body was found near Nandurkhi village at Shirdi police station jurisdiction. Due to evening time and rain, identification was difficult. Only clothes and shoes were found with the body. On June 13, the postmortem… pic.twitter.com/zHwIcQsDFU

    — IANS (@ians_india) June 18, 2025

  • 18 Jun 2025 03:09 PM (IST)

    18 Jun 2025 03:09 PM (IST)

    एमएलए का स्टिकर लगाकर घूमने वाले व्यक्ति पर शिकायत दर्ज

    मुंबई पुलिस ने देवांग दवे के खिलाफ अपनी कार पर वीआईपी और एमएलए का स्टिकर लगाकर घूमने के आरोप में जांच शुरू की है। संतोष गोलापुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दवे ने लोगों पर दबाव बनाने के लिए स्टिकर का दुरुपयोग किया। सीएम देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र के बाद जांच के आदेश दिए गए।

  • 18 Jun 2025 01:58 PM (IST)

    18 Jun 2025 01:58 PM (IST)

    देवेंद्र फडणवीस ने किया सुधाकर बडगुजर का बचाव

    उद्धव ठाकरे की शिवसेना से निकाले जाने के बाद पूर्व उपनेता सुधाकर बडगुजर मंगलवार 17 जून को आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उनके शामिल होने के बाद पार्टी नेता नितेश राणे ने उन पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी जारी किया था। लेकिन इन विवादों के बावजूद, भाजपा ने बडगुजर का पार्टी में स्वागत किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर कहा, कि नए लोगों को भाजपा के सिद्धांतों और मूल्यों का पालन करना चाहिए, चाहे उनका अतीत कुछ भी रहा हो। फडणवीस ने बडगुजर को क्लीन चिट देते हुए कहा, हमें उम्मीद है कि अब से वह भाजपा की नीतियों के अनुसार काम करेंगे।

  • 18 Jun 2025 01:47 PM (IST)

    18 Jun 2025 01:47 PM (IST)

    बीजेपी सांसद अशोक चव्हाण ने कहा- महाराष्ट्र में कांग्रेस रिश्तेदारों की पार्टा

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र में दिशाहीन हो गई है और ‘रिश्तेदारों’ की पार्टी बनकर रह गई है। नांदेड़ में अशोक चव्हाण ने कहा कि विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस सरकार की आलोचना करने का अपना काम तो कर रही है, लेकिन वह राज्य को चलाने की स्थिति में नहीं है, जहां वह कभी एक दुर्जेय राजनीतिक ताकत थी। अशोक चव्हाण ने आगे कहा, कि महाराष्ट्र में कांग्रेस ‘रिश्तेदारों’ की पार्टी बन गई है। हमें राज्य के विकास के लिए रोडमैप बनाना होगा। बीजेपी कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ अच्छा काम करने और टीम भावना दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कांग्रेस में ये खूबियां गायब हैं, पार्टी दिशाहीन हो गई है।

  • 18 Jun 2025 01:31 PM (IST)

    18 Jun 2025 01:31 PM (IST)

    बांद्रा स्टेशन के शानदार 160 साल

    मुंबई के ऐतिहासिक स्टेशनों में से एक 'बांद्रा स्टेशन' पर  "स्टेशन महोत्सव" मनाने की तैयारी की गई है, जिसमें कई आकर्षक गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खास बात तो यह है कि बांद्रा स्टेशन, इस साल अपनी 160 साल की शानदार यात्रा पूरी कर रहा है। इसलिए भव्य उत्सव का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य स्टेशन की समृद्ध विरासत, पिछले कुछ वर्षों में आए परिवर्तनों और इसके द्वारा बनाए गए स्थायी सार्वजनिक जुड़ाव को उजागर करना है। उत्सव का आधिकारिक उद्घाटन 20 जून, 2025 को होगा।

  • 18 Jun 2025 01:28 PM (IST)

    18 Jun 2025 01:28 PM (IST)

    बेटे को बचाने की कोशिश में मां की मौत

    त्र्यंबकेश्वर के एक शिक्षण संस्थान में कक्षा 7 का छात्र साईनाथ छुट्टियों में घर आया था। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ लक्ष्मण भवानी बिन्नर के स्वामित्व वाले पास के खेत के तालाब में गया। तालाब में तैरने का प्रयास करते समय साईनाथ संघर्ष करने लगा और डूब गया। किनारे पर खड़ी उसकी 11 वर्षीय बहन तुरंत अपनी मां अलका को सूचित करने के लिए दौड़ी। बिना किसी हिचकिचाहट के अलका घटनास्थल पर पहुंची, अपनी साड़ी उतारी और अपने बेटे को बचाने के प्रयास में पानी में कूद गई। दुर्भाग्य से, अफरा-तफरी में वह भी फिसल गई और तालाब में गिर गई। लड़के को बचाने की पूरी कोशिश के बावजूद मां और बेटा दोनों डूब गए।

  • 18 Jun 2025 12:22 PM (IST)

    18 Jun 2025 12:22 PM (IST)

    उद्धव ठाकरे गुट का पीएम मोदी पर हमला

    उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी का दावा है कि उरी, पठानकोट, पुलवामा और पहलगाम हमलों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजनीति की। उद्धव गुट की ओर से कहा गया है कि पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को अब तक न्याय नहीं मिला है। इसी के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को एक भावनात्मक राजनीतिक चाल बताया गया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला गया है। लेख में कहा गया है कि उरी, पठानकोट, पुलवामा और पहलगाम जैसे आतंकी हमले मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए और इन हमलों का राजनीतिक फायदा उठाकर बीजेपी ने वोट मांगे। इन शहीदों को असली न्याय आज तक नहीं मिला।

  • 18 Jun 2025 11:22 AM (IST)

    18 Jun 2025 11:22 AM (IST)

    सुधाकर बडगुजर के भाजपा में शामिल होने पर सांसद संजय राउत का बड़ा बयान

    अपनी पार्टी के सुधाकर बडगुजर के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, भाजपा एक राष्ट्रविरोधी पार्टी है। राष्ट्रवाद और देशभक्ति भाजपा के लिए सिर्फ दिखावा है। यह अब अटलजी और लालकृष्ण आडवाणीजी की पार्टी नहीं रही; यह अब व्यापारियों की पार्टी है। कल भाजपा ने हमारे एक सदस्य को शामिल किया, जिस पर वे पहले देशद्रोह का आरोप लगा रहे थे। अब राष्ट्रविरोधी पार्टी कौन है? यह हमारी नहीं, बल्कि आपकी पार्टी है, जो राष्ट्रविरोधी है।

    #WATCH | Pune | On his party's Sudhakar Badgujar joining BJP, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "BJP is an anti-national party. Nationalism and patriotism are just an eyewash for the BJP. This is not the party of Atalji and LK Advaniji now; it belongs to businessmen now.… pic.twitter.com/XiNkBoVBoG

    — ANI (@ANI) June 18, 2025

     

  • 18 Jun 2025 11:19 AM (IST)

    18 Jun 2025 11:19 AM (IST)

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बयान पर भाजपा नेता राम कदम का पलटवार

    जाति जनगणना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बयान पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा,यह प्रधानमंत्री मोदी की सरकार है। यह सरकार वादा करती है तो पूरा करती है। जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, उस समय भी वे भ्रष्टाचार में लिप्त थे। 11 वर्षों में मोदी सरकार की बेदाग प्रतिभा रही है। कांग्रेस के नेता चिंता न करें क्योंकि देश की जनता जानती है कि मोदी सरकार का वादा पूरा होता है।

    #WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: जाति जनगणना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बयान पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा, "यह प्रधानमंत्री मोदी की सरकार है। यह सरकार वादा करती है तो पूरा करती है... जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, उस समय भी वे भ्रष्टाचार में लिप्त थे... 11 वर्षों में मोदी सरकार की… pic.twitter.com/HbKsE4fh8A

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2025

  • 18 Jun 2025 10:56 AM (IST)

    18 Jun 2025 10:56 AM (IST)

    इंद्रलोक में जमीन सहित धंसी, MMRDA ने MBMC को किया आगाह

    भाईंदर मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा और शहर अभियंता दीपक खांबित को पत्र भेजकर आगाह किया है कि इंद्रलोक में तपोवन स्कूल के पास धंसी CC रोड नंबर P-17 का पुनर्निर्माण आरएनए बिल्डर द्वारा की जा रही है। यह कार्य बिल्डर द्वारा निम्न दर्जे का है। कार्य स्थल का मुआयना करने के दौरान यह पाया गया कि सीसी सड़क निर्माण का कार्य विनिर्देशों का पालन किए बिना शुरू किया गया था। बिल्डर को उचित लेयर वाइज कॉम्पैक्शन के बाद मलबे की सोलिंग करनी चाहिए थी। उन्होंने उचित कॉम्पैक्शन के बिना काम शुरू किया है। इसके अलावा उचित मलबे की सोलिंग के बजाय, वे टूटे हुए कंक्रीट के टुकड़ों का उपयोग कर रहे हैं जो मानक मानदंडों के अनुसार बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। बिल्डर के घटिया कार्य  की वास्तविक तस्वीरें भी एमएमआरडीए ने मनपा को भेजी है। साथ ही एमएमआरडीए की तरफ से कहा गया है कि बिल्डर की घटिया कार्य पद्धति को देखते हुए, यदि भविष्य में उसी सड़क को कोई नुकसान होता है, तो यह उनकी अपनी जोखिम और लागत पर उनकी जिम्मेदारी होगी और एमएमआरडीए किसी भी कारण से जिम्मेदार नहीं होगा।

  • 18 Jun 2025 10:53 AM (IST)

    18 Jun 2025 10:53 AM (IST)

    कमलादेवी लॉ कॉलेज को बीसीआई की मान्यता

    ठाणे जिले के कल्याण- विठ्ठलवाड़ी स्थित कमलादेवी लॉ कॉलेज को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मान्यता मिल गई है। बीसीआई ने मुंबई विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं कमलादेवी लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। एफलिएशन से जुड़ी मान्यता फाइव ईयर बीए एलएलबी इंट्रीग्रेटेड डिग्री कोर्स के लिए दी गई है। इसके तहत कमलादेवी लॉ कॉलेज को एलएलबी की 60 सीटें मिलेंगी। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए मिली इस मान्यता से ठाणे जिले व आसपास क्षेत्र के बीए एलएलबी करने वाले छात्रों को लाभ होगा। कमलादेवी कॉलेज के प्रमुख ट्रस्टी सदानंद (बाबा)तिवारी ने बताया कि संस्था ने लॉ कॉलेज की मान्यता संबंधी सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के साथ अप्रूवल के लिए आवेदन किया था,जिसके आधार पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने यह मंजूरी प्रदान की है।
  • 18 Jun 2025 10:00 AM (IST)

    18 Jun 2025 10:00 AM (IST)

    महावेद परियोजना विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 10 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें केंद्र सरकार की विंड्स (मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम) परियोजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वचालित मौसम केंद्र (एडब्ल्यूएस) स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 'महावेद' परियोजना को पांच साल के लिए बढ़ाया जाएगा।

  • 18 Jun 2025 09:40 AM (IST)

    18 Jun 2025 09:40 AM (IST)

    महाराष्ट्र स्कूलों में अब हिन्दी नहीं होगी कंपलसरी

    महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी भाषा अब कंपलसरी नहीं होगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नया सरकारी निर्णय जारी किया है। मराठी-अंग्रेजी के बाद अब हिन्दी तीसरी भाषा होगी। क्लास- 1 से 3 तक हिंदी को ‘अनिवार्य’ नहीं रखा जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद राजनीति गर्मा गयी है। सरकारी फैसले के अनुसार, क्लास-1 से ‘त्रिभाषा’ फॉर्मूला अपनाया जाएगा। अगर कक्षा में 20 से अधिक छात्र हिंदी के बजाय अन्य भाषा सीखना चाहते हैं, तो शिक्षक इसे उपलब्ध कराएंगे या भाषा विषय को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा 2024 के लिए राज्य पाठ्यक्रम योजना के अनुसार, मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के लिए हिंदी अब तीसरी भाषा होगी।

  • 18 Jun 2025 09:02 AM (IST)

    18 Jun 2025 09:02 AM (IST)

    मुंबई के कई इलाकों में हुई भारी बारिश

    मुंबई शहर के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, शहर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा रत्नागिरी, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    #WATCH | Maharashtra | Heavy rain lashes several parts of Mumbai city. Generally cloudy sky with heavy rain is expected in the city, as per IMD. pic.twitter.com/IEMgGQX0W8

    — ANI (@ANI) June 18, 2025

  • 18 Jun 2025 08:18 AM (IST)

    18 Jun 2025 08:18 AM (IST)

    आरक्षण-सरकारी योजनाओं से बनें सशक्त, डॉ. नीलम गोर्हे की अपील

    विमुक्त खानाबदोश समन्वय समिति के 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. नीलम गोरहे से मुंबई स्थित विधान भवन में मुलाकात की। इस मौके पर डॉ. गोर्हे ने प्रतिनिधिमंडल को विधानसभा के कामकाज की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही डॉक्टर गोर्हे ने विमुक्त खानाबदोशों लोग आरक्षण व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए खुद को, अपने परिवार और समाज को सशक्त बनाने की अपील की।

     

  • 18 Jun 2025 07:02 AM (IST)

    18 Jun 2025 07:02 AM (IST)

    महाराष्ट्र कैबिनेट की एमएमआर को तीन सौगात

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार मुंबई सहित महाराष्ट्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसी प्रतिबद्धता के तहत महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंगलवार को धारावी पुनर्विकास परियोजना में विशेष प्रयोजन हेतु कंपनी को लीज समझौतों के लिए स्टांप ड्यूटी में छूट देने का निर्णय लिया तो वहीं मुंबई में मेट्रो रूट-2 और 7 परियोजनाओं के लिए वित्तीय संस्थाओं से ऋण लेने की समय-सीमा बढ़ा दी। इसी तरह कैबिनेट ने "बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो" नीति के तहत विरार-अलीबाग बहुउद्देशीय परिवहन गलियारा परियोजना के निर्माण को भी मंजूरी दी। कैबिनेट के ये तीन मुंबई एमएमआर के विकास के लिए तीन महत्वपूर्ण सौगात साबित होंगे।

Maharashtra breaking news live 18 june maharashtra politics crime news mumbai pune nagpur cm fadnavis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2025 | 06:31 AM

Topics:  

  • BJP
  • Devendra Fadnavis
  • Latest News
  • Maharashtra Breaking News
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai
  • Nagpur
  • Pune

सम्बंधित ख़बरें

1

2018 दंगा केस में मनसे-शिवसेना के 21 कार्यकर्ता बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

2

अम्मान से पीएम मोदी का बड़ा संदेश; आतंक के खिलाफ भारत-जॉर्डन एकजुट, किंग अब्दुल्ला से क्या हुई बात?

3

PM मोदी का मास्टर स्ट्रोक, नितिन नबीन को ही क्यों मिला BJP का कमान; जानें अंदर की कहानी- VIDEO

4

दहिसर से हटेगा रडार, 50 हजार नए घरों का रास्ता हुआ साफ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.