Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

HC के आदेश के बाद महाविकास अघाड़ी ने पीछे खींचे कदम, ‘महाराष्ट्र’ बंद का फैसला लिया वापस

महाविकास आघाडी (एमवीए) ने बदलापुर कांड के विरोध में 24 अगस्त को बुलाए गए 'महाराष्ट्र बंद' को वापस ले लिया है। हालांकि, विपक्ष ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद एमवीए ने यह बड़ा फैसला लिया है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 23, 2024 | 08:48 PM

महाविकास अघाड़ी (फोटो: एक्स@PawarSpeaks)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. महाविकास आघाडी (एमवीए) ने बदलापुर कांड के विरोध में 24 अगस्त को बुलाए गए ‘महाराष्ट्र बंद’ को वापस ले लिया है। हालांकि, विपक्ष ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद एमवीए ने यह बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल, बॅाम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों या व्यक्तियों को महाराष्ट्र बंद का आह्वान करने पर रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार को बंद को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के आदेश दिए। हाई कोर्ट के आदेश के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र बंद को वापस लेने की अपील की।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख पटोले ने महाराष्ट्र बंद पर कहा, “बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए, सभी कांग्रेस नेता महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों और इसे रोकने में महाराष्ट्र सरकार की विफलता के खिलाफ सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने चेहरे/मुंह पर काली पट्टी बांधकर महाराष्ट्र के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। मैं ठाणे जिले में विरोध प्रदर्शन का हिस्सा रहूंगा।”

Maharashtra Congress president Nana Patole says, “Honouring Bombay High Court judgement, all Congress leaders will protest in all Maharashtra district headquarters with black bands on their face/mouth from 11 AM to 12 noon against the cases of sexual harassment against women and… pic.twitter.com/eZY174TPHw — ANI (@ANI) August 23, 2024

यह भी पढ़ें: ‘महाराष्ट्र बंद’ के खिलाफ HC का आदेश विपक्ष के गाल पर तमाचा, CM शिंदे ने कसा तंज

वहीं, उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद 24 अगस्त (शनिवार) का बंद वापस ले लिया है, लेकिन विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता पूरे राज्य में मुंह पर काली पट्टी बांधकर राज्य की महायुति सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। ठाकरे ने कहा, “हम बंद पर हाई कोर्ट के आदेश से सहमत नहीं हैं।”

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने ‘महाराष्ट्र बंद’ पर लगाई रोक, एकनाथ शिंदे सरकार को दिया ये आदेश

गौरतलब है कि बदलापुर में स्थित एक स्कूल में एक अटेंडेंट ने किंडरगार्टन की तीन और चार साल की दो छात्राओं के साथ यौन शोषण किया। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है। स्कूल प्रबंधन ने प्रधानाचार्य, क्लास टीचर और एक महिला अटेंडेंट को निलंबित कर दिया है। वहीं, इस घटना के बाद राज्य में विरोध प्रर्दशन हो रहे हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Maharashtra bandh called off by mva

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2024 | 08:34 PM

Topics:  

  • Badlapur School Case
  • Congress
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

शिवसेना प्रमुख का पार्थिव शरीर दो दिन मातोश्री में रखा, शिंदे गुट के नेता कदम का बड़ा दावा

2

‘मुस्लिम लीग की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी’, मंत्री नितेश राणे ने साधा निशाना, बोले- ऐसे लोग कभी…

3

‘ब्रिटिश सरकार के नौकर थे सावरकर…’, कांग्रेस नेता की पोस्ट से भड़की BJP, गिरिराज सिंह ने बोला हमला

4

‘राहुल गांधी सीरियल लायर हैं’, कांग्रेस नेता के कोलंबिया में दिए बयान पर आगबबूला हुए CM फडणवीस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.