Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: राज ठाकरे ने और दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, इन नेताओं को मिला टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) भी इस चुनाव को जीतने में पूरा जोर आजमा रही है और रणनीति बना रही है। इसी बीच पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए और दो नए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 22, 2024 | 09:31 PM

राज ठाकरे (फोटो: पीटीआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) भी इस चुनाव को जीतने में पूरा जोर आजमा रही है और रणनीति बना रही है। इसी बीच पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए और दो नए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

मनसे ने राज ठाकरे ने चंद्रपूर और राजुरा विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। चंद्रपूर विधानसभा सीट से मनदीप रोडे और राजुरा सीट से सचिन भोयर को उम्मीदवार बनाया है।

आज नवनिर्माण यात्रेच्या दरम्यान, सन्माननीय राजसाहेबांनी चंद्रपूर विधानसभा मतदारसंघ-७१ (अनुसूचित जातींसाठी राखीव ) , इथे श्री. मनदिप रोडे यांची तर राजुरा विधानसभा-७० या मतदारसंघासाठी श्री. सचिन भोयर यांच्या उमेदवारीची घोषणा केली. श्री. मनदिप रोडे व श्री. सचिन भोयर यांना… pic.twitter.com/LphxQBo39j — MNS Adhikrut – मनसे अधिकृत (@mnsadhikrut) August 22, 2024


इससे पहले ठाकरे ने मुंबई की शिवडी विधानसभा सीट से बाला नांदगांवकर और पंढरपुर से दिलीप धोत्रे को पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया था। MNS की रणनीति ने महाविकास अघाड़ी और महायुति दोनों को चिंतित कर दिया है।

राज ठाकरे ने हाल में ही कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में 225 से 250 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे गठबंधन और सीट बंटवारे के बारे में भ्रमित न हों और चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

सम्बंधित ख़बरें

ठाकरे बंधुओं की ललकार: ‘मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश’, भाजपा और मराठी मानुष पर कही बड़ी

उद्धव से गठबंधन कर बुरे फंसे राज ठाकरे! MNS में टूट के बीच शिंदे गुट हो रहा मजबूत

 निर्विरोध जीत लोकतंत्र की हत्या, वार्डों में फिर चुनाव हों: उद्धव ठाकरे

‘…जैसे जेल से रिहा हुआ हूं’ 20 साल बाद ‘शिवसेना भवन’ पहुंचे राज, बयां किया BJP का 1977 वाला ‘कांड’

यह भी पढ़ें: 24 अगस्त को पूरे महाराष्ट्र में बंद, ठाकरे बोले- ये होना चाहिए हमारा उद्देश्य

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान राज ठाकरे ने एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की थी और नरेंद्र मोदी के प्रति अपना समर्थन जताया था। महायुति की कुछ रैलियों में भी वे नजर आए थे, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि विधानसभा चुनाव में वे महायुति के साथ गठबंधन कर सकते हैं और सीट बंटवारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मनोज जरांगे के विधानसभा चुनाव लड़ने पर बढ़ा सस्पेंस, 29 की प्रस्तावित बैठक हुई स्थगित

लोकसभा चुनाव में महायुति (बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) का प्रदर्शन काफी खराब रहा और 48 लोकसभा सीटों में से केवल 17 सीट ही जीत सकीय थी। जबकि, महाविकास अघाड़ी को 30 सीटों पर जीत मिली। इस खराब प्रदर्शन के बाद अब महायुति विधानसभा चुनाव में अपना पूरा जोर लगा रही है। वहीं, महाविकास अघाड़ी भी अपना प्रदर्शन बरकरार रखने की कोशिश में है।

Maharashtra assembly elections raj thackeray announced two more candidates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2024 | 09:31 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Raj Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.